At Grade Abhyas Pustika Class 8 Hindi Path 1

MyClass4all
0



8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा आठवीं विषय हिंदी 

  पाठ-1  

 वर दे !

 Get the answers for At Grade Abhyas Pustika Class 8 Hindi to score good marks in exam. 

8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा आठवीं विषय हिंदी, ए ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 pdf, ए ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 pdf 2023-24, ए ग्रेड अभ्यास पुस्तिका अंग्रेजी कक्षा 8, एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका भाषा भारती कक्षा 8, 8 Grade Abhyas Pustika Chapter 1 Var De,

At Grade Abhyas Pustika Class 8 Hindi Chapter 1 Var De

Online Lecture


At Grade Abhyas Pustika Class 8 Hindi Chapter 1 Var De

Workbook Answers


बहु विकल्पीय — (सही उत्तर छाँटकर लिखिए)

प्रश्न 1. ‘वर दे, वीणावादिनी वर दे ’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

(अ) उपमा ,  (ब)अनुप्रास,   

(स) यमक ,    (द) श्लेष

प्रश्न 2. ‘अमृत’ शब्द का पर्यायवाची कौन-सा है?

(अ) गरल,      (ब)अमर ,

(स)अमिय,     (द) गहन 


प्रश्न 3. ‘वीणावादिनी’ किसे कहते है?

(अ) लक्ष्मी जी को ,   (ब) दुर्गा जी को, 

(स) पार्वती जी को ,   (द)सरस्वती जी को 


प्रश्न 4. कवि किसे ‘जगमग’ करने को कह रहा है ?

(अ)स्वयं को ,(ब)संसार को,(स)घर को ,(द) विद्यालय को

उत्तर:- 1.(ब) , 2.(स),3.(द) ,4.(ब) ।


◾️अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5. कवि स्वतंत्रता का मंत्र कहाँ भरने की बात कह रहा है ?

उत्तर:- कवि भारत में स्वतंत्रता का मंत्र फूँकने की बात कर रहा है।


प्रश्न 6. ‘विद्या की देवी’ किसे कहा जाता है?

उत्तर:-  विद्या की देवी माँ सरस्वती जी को कहा जाता है।


प्रश्न 7. नव - नभ से कवि का आशय है ?

उत्तर:- नव-नभ के माध्यम से कवि यह कहना चाहता है कि नवीन वातावरण में भारतीय लोग श्वास ले सकें पराधीनता के वातावरण से मुक्ति मिल सके। 


प्रश्न 8. वर दे ! कविता में वीणावादिनी किसे कहा गया है ?

उत्तर:-  वर दे ! कविता में वीणावादिनी माँ सरस्वती जी को कहा गया है।

◾️ लघु उत्तरीय प्रश्न—

प्रश्न 9. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए-

काट अन्ध उर के बंधन स्तर , बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर,

कलुष भेद, तम हर, प्रकाश भरा, जगमग जग कर दे 

उत्तर:- संदर्भ:– प्रस्तुत पद्यांश ‘वर दे’ गीत से अवतरित है। इस गीत के रचयिता महाकवि श्री सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’  है। 

 प्रसंग :- इस पद्यांश में निराला जी देवी सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहते है। 

अर्थ :-  हे देवी सरस्वती ! अज्ञान के अंधकार के बन्धन से मेरे देशवासियो को मुक्ति  प्रदान कीजिए। ज्ञान का झरना बहा दीजिए। भारतीयों के मन में जो कलुषता और भेद का अंधकार व्याप्त है; उसे दूर कर दीजिए  और परस्पर प्रेम ,भाईचारे तथा  सौहार्ध्द का प्रकाश भर दीजिए। इसी प्रकार सारे संसार को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशवान कर  दें ।

 

प्रश्न 10.“नवजात शिशु के  चरण कमल के समान सुन्दर है। ” वाक्य में उपमेय,उपमान,साधारण धर्म एवं वाचक शब्द छाँटकर लिखिए। 

उत्तर:- उपमेय-नवजात शिशु के चरण

उपमान- कमल

साधारण धर्म - सुन्दर 

वाचक शब्द के समान है ।


प्रश्न 11. ‘आकाश ’ के तीन पर्यायवाची शब्द लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए ?

उत्तर:- 

 नव-नभ  में विचरण करने वाला पक्षी पर कोई रोक नहीं 

गगन- अमेरिका में बहुत  सारी गगन चुंबी इमारते हैं ।

अंबर- धरती अंबर जहाँ मिलते प्रतीत होते है वह क्षितिज कहलाता है।

 

प्रश्न 12. उपमा अलंकार किसे कहते है ? लिखिए 

उत्तर:- उपमा शब्द का अर्थ होता है-तुलना। जब किसी व्यक्ति की तुलना किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु से की जाए वहाँ पर उपमा अलंकार होता है अर्थात् जब किन्ही दो वस्तुओं के गुण ,आकृति,स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं की तुलना की जाए तब वहा उपमा अलंकार होता है।


◾️दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13. आप माँ सरस्वती से अपने राष्ट्र के लिए वरदान में क्या-क्या माँगना चाहेंगे ?

उत्तर:- माँ सरस्वती से हम अपने राष्ट्र के लिए वरदान में यह वरदान चाहते है कि वह भारत में स्वतंत्रता का मंत्र फूँक  दे ज्ञान का झरना बहा दे और मन का भेद -भाव मिटा  दे। संसार को प्रकाशमान कर दें।


प्रश्न 14. वर दे !  कविता में कवि प्रकृति की किन-किन वस्तुओं में नया रूप देखना चाह रहा है ? विस्तारपूर्वक लिखिए।

उत्तर:-  कवि  प्रकृति की हर वस्तु में नया रूप इसलिए देखना चाह रहा है क्योंकि नवीनता के  बिना नये रूप के बिना , संसार में उन्नति शीघ्रता से होना संभव नही है। नवीन रूप में प्रत्येक व्यक्ति में कार्य करने का एक नया जोश और एक नई उमंग रहती है। 


Related Searches

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !