Chapter - 1
मन के भोले-भाले बादल

NCERT Class 4 Hindi Rimjhim Chapter 1 Mann ke Bhole Bhale Badal
Download Lesson
NCERT Class 4 Hindi Rimjhim Chapter 1 Mann ke Bhole Bhale Badal
Video
NCERT Class 4 Hindi Rimjhim Chapter 1 Mann ke Bhole Bhale Badal
Textual Exercise
कभी-कभी ज़िद्दी बन करके
बाढ़ नदी-नालों में लाते
(क) बादल नदी-नालों में बाढ़ कैसे लाते होंगे?
उत्तर: बादल अत्यधिक वर्षा बरसाकर नदी-नालों में बाढ़ लाते होंगे।
नहीं किसी की सुनते कुछ भी ।
ढोलक-ढोल बजाते बादल
(ख) बादल ढोल कैसे बजाते होंगे?
उत्तर: बादल आपस में टकराकर गर्जना करते हैं। उनकी यह गर्जना सुनकर ऐसा लगता है जैसे वे ढोल बजा रहे हैं।
कुछ तो लगते हैं तूफ़ानी
कुछ रह-रह करते शैतानी
(ग) बादल कैसी शैतानियाँ करते होंगे?
उत्तर: कभी तेज हवा के साथ पानी बरसा कर, कभी दिन रात मूसलाधार पानी बरसाकर बादल शैतानियाँ करते होंगे।
कैसा-कौन
कविता से आगे
(क) तूफान क्या होता है? बादलों को तूफ़ानी क्यों कहा गया है?
उत्तर: तूफ़ान तेज हवा होती है। बादलों को तूफानी इसलिए कहा गया है क्योंकि कभी-कभी वे तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा बरसाते हैं।
(ख) साल के किन-किन महीनों में ज़्यादा बादल छाते हैं?
उत्तर: जुलाई और अगस्त के महीनों में ज़्यादा बादल छाते हैं?
(ग) कविता में काले बादलों की बात की गई है। क्या बादल सचमुच काले होते हैं?
उत्तर: सभी-बादल काले नहीं होते। कुछ सफेद भी होते हैं।
(घ) कक्षा में बातचीत करो और बताओ कि बादल किन-किन रंगों के होते हैं।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
कैसे-कैसे बादल
(क) तरह-तरह के बादलों के चित्र बनाओ।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
(ख) कविता में बादल को ‘भोला’ कहा गया है। इसके अलावा बादलों के लिए और कौन-कौन से शब्दों का इस्तेमाल किया गया है? नीचे लिखे अधूरे शब्दों को पूरा करो।
उत्तर: मतवाले ज़िद्दी
शैतान तूफ़ानी
बारिश की आवाजें
कुछ अपने थैलों से चुपके
झर-झर-झर बरसाते पानी
पानी के बरसने की आवाज़ है झर-झर-झर!
पानी बरसने की कुछ और आवाजें लिखो।
उत्तर: टप-टप-टप छप-छप-छप
टिप-टिप-टिप रिमझिम-रिमझिम
कैसे-कैसे पेड़
बादलों की तरह पेड़ भी अलग-अलग आकार के होते हैं। कोई बरगद-सा फैला हुआ और कोई नारियल के पेड़ जैसा ऊँचा और सीधा। अपने आसपास अलग-अलग तरह के पेड़ देखो। तुम्हें उनमें कौन-कौन से आकार दिखाई देते हैं? सब मिलकर पेड़ों पर एक कविता भी तैयार करो।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
Related Searches
- Chapter 1. मन के भोले-भाले बादल