पाठ 11
योगी श्री अरविंद
- आर.जे.मौर्य

Online Lecture
शब्दार्थ
दिवस=दिन
अग्रसर होना=आगे बढ़ना
शैशवावस्था= शिशु अवस्था
वंचित रहना=प्राप्त न कर पाना
विदेश=परदेश
ख्याति=प्रसिद्धि
मानस=मन
विक्षुब्ध=दुःखी
सात्विक=पवित्र, उत्तम
निधन=मृत्यु
सहधर्मिणी=पत्नी
भूरी-भूरी=बहुत ज्यादा
महासमाधि=मृत्यु
जोन ऑफ आर्क=महान विदेशी विभूति का नाम
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1•(क) सही जोड़ी बनाइए-
1 योग साधनाकेन्द्र संदेश
2 स्वर्गिक आंदोलन
3 स्वदेशी नरेश
4 बड़ौदा पांडिचेरी
उत्तर- 1 पांडिचेरी
2 संदेश
3 आंदोलन
4 नरेश
(ख) दिए गए शब्दों में से उयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1 श्री अरविन्द ने बड़ौदा कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्य किया।(प्रोफेसर/व्याख्यता)
2 योगीराज श्री अरविन्द का जन्म कोलकाता में हुआ था।(दिल्ली/कोलकाता)
3 श्री कृष्णघन व्यवसाय से डॉक्टर थे।(डॉक्टर/वैज्ञानिक)
4 बड़ौदा कॉलेज के प्राचार्य क्लार्क थे।(अरविन्द/क्लार्क) थे।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न -
2• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक - एक वाक्य में लिखिए-
(क) श्री कृष्णघन किस विचारधारा के व्यक्ति थे?
उत्तर- श्री कृष्णघन पश्चिमी विचारधारा के व्यक्ति थे।
(ख) श्री अरविन्द ने किस परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की?
उत्तर-श्री अरविंद ने आई. सी. एस. परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की थी।
(ग) श्री अरविंद अंग्रेजी सेवा से क्यों वंचित रह गए?
उत्तर- श्री अरविंद घुड़सवारी की परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण अंग्रेजी सेवा से वंचित रह गए।
(घ) श्री अरविंद की आरम्भिक शिक्षा कहाँ हुई थी?
उत्तर- श्री अरविंद की आरंभिक शिक्षा दार्जिलिंग में हुई थी।
(ङ) अरविंद द्वारा संपादित पत्रों के नाम लिखिए?
उत्तर- अरविंद द्वारा संपादित पत्रों के नाम युगांतर, तथा वन्देमातरम थे।
लघु उत्तरीय प्रश्र
(क) श्री अरविंद को कौन-कौन सी भाषाएँ सीखने का अवसर मिला?
उत्तर- श्री अरविंद अंग्रेजी के अलावा ग्रीक, लैटिन, फ्रैंच भाषाएँ भी जानते थे। भारत वापस आकर इन्होंने बंगाल तथा संस्कृत भाषा का भी अध्ययन किया था।
(ख) प्राचार्य क्लार्क महोदय ने अरविंद की तुलना करते समय क्या कहा?
उत्तर- बड़ौदा कॉलेज के प्राचार्य क्लार्क महोदय ने जोन ऑफ आर्क से अरविंद की तुलना करते हुए कहा था कि यदि जोन ऑफ आर्क को स्वर्गिक संदेश सुनाई पड़ते हैं ,तो श्री अरविंद को भी स्वर्गिक स्वप्न्न
दिखाई पड़ते हैं ।
(ग) श्री अरविंद ने नौकरी क्यों छोड़ दी थी?
उत्तर- श्री अरविंद नौकरी छोड़कर तिलक एवं विपिन चंद्रपाल के साथ मिलकर काम करने लगे। इन्होंने 'युगांतर' तथा 'वंदेमातरम' अखबार भी निकाला।
(घ) श्री अरविंद को योग-साधना करने का समय कब मिला?
उत्तर- 1908 में दोबारा अलीपुर बम काण्ड मे श्री अरविंद को शामिल माना गया, जिसकी वजह से एक वर्ष का कारावास हुआ। इसी जेल जीवन के दौरान योग साधना करने का इनको समय मिला तथा योग के साधना पक्ष और सिद्धांतपक्ष दोनों का इन्होंनें विधिवत अध्ययन किया।
(ङ) श्री अरविंद आश्रम की तीन विशेषताएं लिखिए-
उत्तर- श्री अरविंद के आश्रम की विशेषताएँ-
1 आश्रम प्रकृति की सुरम्य स्थली है, जहाँ जाकर मन सहज ही सात्विक विचारों में लग जाता है।
2 आध्यात्मिक विचारों के लिए उपयोगी भूमि है।
3 आश्रम प्राकृतिक घटनाओं से घिरा तथा शांत वातावरण लिए था।