Aman Shanti Hai Dhyey Hamara | Class 7 | Hindi |C12

          पाठ  12

अमन शांति है ध्येय हमारा

दिनेश कुमार पाण्डेय 'व्यथित

Online Lecture
   

    

                शब्दार्थ

ध्येय=लक्ष्य
आजादी=स्वतंत्रता
सिर्फ=केवल, मात्रा
कौशल=कुशलता, निपुणता
अदभुत=अनोखी
प्रगतिपंथ=उन्नति का रास्ता
अखिल=सम्पूर्ण
निहार=देखकर
नन्दन=बगीचा
परिवर्तन=बदलाव
शुद्ध=पवित्र,स्वच्छ
विपदा=विपत्ति, कष्ट
प्रखर=तेज
बुद्ध=ज्ञानी, विद्वान
विविधता=अनेकता
एका=एकता

1• विश्व-विजय---------------सरल बनाये
सन्दर्भ - प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक 'सुगम भारती ' 7 के पाठ 12 'अमन शांति है ध्येय हमारा 'से ली गई है।इसके रचयिता दिनेश कुमार पाण्डेय 'व्यथित 'हैं।
व्याख्या- कवि कहता है कि भारत कभी विश्व-विजेता बनने के सपने नहीं देखता बल्कि वह सारे संसार में अमन-शांति कायम करना चाहता है।भारत एक प्रगतिशील राज्य है जिसमे कला तथा अदभुत खोजों का संगम है।

2• त्याग-------------------अपार
संदर्भ- पूर्वत।
प्रसंग- भारत की वैज्ञानिक प्रगति का वर्णन किया गया है।
व्याख्या-भारत की मिट्टी ही ऐसी है जो हमें त्याग और बलिदान से ओत - प्रोतकरती है।हमारा प्यारा तिरंगा हमें गर्व करना सिखाता है।जब हमने पोखरन में परमाणु किया तब सारा विश्व हैरान रह गया था, सारे वैज्ञानिक सफल हुए थे तथा चारों ओर खुसिया बिखर गई थी।

3• धरा-गगन--------------अपना नंदन
संदर्भ- पूर्वत।
प्रसंग- भारत की एकता का वर्णन किया गया है।
व्याख्या- सैकड़ों वर्षों से भारत - भूमि ने हमारे शहीदों को अपनी गोद में सुलाया है।जाति, धर्म तथा भाषा के नाम कोई हमें बांट नहीं सकता।हमारा चमन भिन्न - भिन्न फूलों से सदैव खिलता रहेगा।

4• स्वाभिमान--------------ध्येय हमारा।
संदर्भ- पूर्ववत।
प्रसंग- इसमें भारत के जन की शक्ति को उजागर किया है।
व्याख्या- भारत का एक-एक जन स्वाभिमान तथा गर्व से परिपूर्ण है।आदिकाल से अब तक न जाने कितने ही प्रकार के वंशो ने अपनी धाक जमनी चाही, अंत में हुआ क्या, भारती आखिर मजबूत होकर ही निकला।शोषण की मार खाते-खाते यहाँ का वासी बुद्ध जैसा तटस्थ बन चुका है।आज हम सब एक हैं, यह एक मिसाल ही तो है।

प्रश्न1•(क) सही जोड़ी बनाइए-
1 कला                 बलिदान
2 त्याग                 फूल
3 विश्व                  कौशल
4 धरा                    विजय
5 फल                   गगन
उत्तर- 1कौशल
         2 बलिदान
         3 विजय
         4 गगन
         5 फूल

(ख) उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. विश्व-विजय तो नहीं चाहता अमन -शान्ति है ध्येय हमारा।(अमन-शान्ति/दमन क्रान्ति)
2. हमने जब भी कदम बढ़ाए, कला नहीं कौशल दिखलाए।(पराक्रम/कौशल)
3. धरा-गगन युग-युग से करते, अमन शहीदों की जयकारा।(शहीदों/वैज्ञानिकों)
4. विविध भाँति के फूलों से, हरा-भरा है अपना नन्दन।(शूलों/फूलों)
5. विपदाओं की प्रखर ज्वाल में, तपकर मानव बुद्ध हुआ है।(बुद्ध/मुग्ध)

अति लघुउत्तरीय प्रश्न-

2• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए-
(क) इस कविता के अनुसार हमारा ध्येय क्या है?

उत्तर- इस कविता के अनुसार हमारा ध्येय 'अमन-शक्ति 'है।
(ख) कवि वैज्ञानिक परीक्षण ने विश्व को चकित किया है?

उत्तर- पोखरन के परमाणु परीक्षण ने विश्व को चकित किया है।
(ग) लहराता हुआ झण्डा क्या सीख देता है?

उत्तर- लहराता हुआ झण्डा त्याग और बलिदान सिखाता है।
(घ) हमारे जन मानस ने कौन सा दीप जलाकर उजाला किया है?
उत्तर- हमारे जनमानस ने स्वाभिमान का दीप जलाकर उजाला किया है।

(ङ) विपदाओं की किस ज्वाल में तप कर मानव बुद्ध बना है?
उत्तर- विपदाओं की प्रखर-ज्वाला में तपकर मानव बुद्ध बना है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए- 
(क) "हमने जब भी अपने कदम बढ़ाए हैं", का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-" हमने जब भी अपने कदम बढ़ाए हैं" का आशय है कि भारत ने जब कभी विकास करने की कोशिश की है तो यहाँ की कला-कौशल अपने चर्मोत्कर्ष पर उभरी है।

(ख) " अखिल विश्व भी चकित हो उठा ",से कवि का क्या तात्पर्य है?
उत्तर- जब पोखरन में भारत ने परमाणु- परीक्षण किया तो भारत की वैज्ञानिक क्षमता को देखकर अखिल विश्व चकित हो उठा।सारे विश्व ने भारत का लौह स्वीकार किया।

(ग) हमें कौन सी चिजें नहीं बाँट पायेंगी, और क्यों?
उत्तर- हमारा देश इतना बड़ा है।यहाँ पर अनेक जातियाँ, विभिन्न प्रकार के धर्म तथा हजारों प्रकार की बोलियाँ विद्यमान है जो हमें बाँट नहीं पाएगी।

(घ) विविधा में एका की माला गूंथ-गूंथ कर संवारने के भाव को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- भारत एक विशाल देश है जहाँ भिन्न-भिन्न प्रकार के लोग निवास करते हैं।ऐसी विभिन्नता में हम भारतवासियों ने एकजुटता दिखाई है और भारत का रूप संवारा है।

(ङ)  अमन शांति है ध्येय हमारा' कविता के आधार पर अपने देश की सांस्कृतिक विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- भारत एक विशाल लोकतांत्रिक देश है। इसके 28 राज्य और7 केंद्रशासित प्रदेश है।यहाँ पर सैकड़ों प्रकार की बोलियाँ बोली जाती है। कई प्रकार की जातियाँ विद्यमान है।यहाँ कई धर्म के लोग एक-साथ वास करते हैं।भारत विज्ञान तथा कई क्षेत्रों में विकास कर चुका है। फिर भी हमारा अमन-शांति ही प्रमुख ध्येय है।

प्रश्न 4• निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए-
विश्व, धयेय, उदभूत, चकीत, बेज्ञानिक, आदीकाल ,

उत्तर- शब्द                     शुद्ध वर्तनी
        विश्व                      विश्व
       धयेय                     ध्येय
      अदभूत                   अदभुत
     चकीत                      चकित
     बेज्ञानिक                   वैज्ञानिक
     आदीकल                  आदिकाल




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !