पाठ 13
भगतसिंह के पत्र
- संकलित

Online Lecture
शब्दार्थ
शब्दार्थविचलित = अस्थिरविवश = मजबूरअन्यत्र = दूसरी जगहएफ. ए.= फेकल्टी ऑफ आर्ट,धृष्टता = ढीठतातसल्ली = सन्तुष्टि, धीरज, धैर्यख्याल = विचारपाबंदी = रोक,प्रतिबंधप्रतीक = चिन्ह, निशानकुर्बानी =किबलिदानहरगिज = कभी भीबावजूद =वअलावाजाहिर = प्रकटमदधिम = धीमा, धुंधलादिलेराना = बहादुरीआरजू = इच्छातादाद = मात्रा, संख्याहसरत = अभिलाषा, चाहबेताबी = उतावलापन, बेसब्री
1•(क) सही जोड़ी बनाइए-
1 पूज्य पिताजी आशीर्वाद
2 प्रिय भाई नमस्कार
3 साथियों सत श्री अकाल!
4 प्रिय पुत्र चरण स्पर्श
उत्तर-1 चरण स्पर्श
2 सत श्री अकाल
3 नमस्कार
4 आशीर्वाद
(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1 आपका पत्र पढ़कर बड़ा दुःख व आश्चर्य हुआ।(सुख/दुःख)
2 मैं इस स्थान को छोड़कर यत्र जा रहा हूँ।(यत्र/अन्यत्र)
3 मुझसे अधिक सौभाग्यशाली कौन होगा।(दुर्भाग्यशाली/सौभाग्यशा
4 एक दिन तुम माँ जी को साथ लेकर आए।(माँ जी/पिताजी)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
2 •निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए-
(क) भगतसिंह ने किस-किस को पत्र लिखे?
उत्तर- भगतसिंह ने पिताजी, भाई कुलवीर सिंह, तथा कैदी साथियों को पत्र लिखे।
(ख) भगतसिंह ने किस बंधन में बंधने से मना किया था?
उत्तर- भगतसिंह ने विवाह के बंधन में बंधने से मना किया था।
(ग) जेल में भगतसिंह से मिलने भाई के साथ कौन आया था?
उत्तर- जेल में भगतसिंह से मिलने भाई के साथ उसकी माँ आई थी।
(घ) भगतसिंह को किससे बचने का लालच कभी नहीं आया?
उत्तर- भगतसिंह को फाँसी से बचने का लालच कभी नहीं आया।
(ङ) भगतसिंह ने अपने भाई को पत्र कहाँ से लिखा था?
उत्तर- भगतसिंह ने अपने भाई को पत्र जेल से लिखा था।
लघु उत्तरीय प्रश्न
3• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन वाक्यों में दीजिए-
(क) भगतसिंह किस शर्त पर जिन्दा रहना कहते थे?
उत्तर- भगतसिंह एक शर्त पर जिंदा रह सकते थे कि वे कैद होकर या पाबंद होकर जीना नहीं कहते थे।वे स्वयं को किसी के अधीन नहीं समझते थे।
(ख) भगतसिंह क्रांति का प्रतीक कैसे बने?
उत्तर- भगतसिंह दिलेराना ढंग से हंसते -उसके फाँसी चढ़ने की सूरत में हिंदुस्तानी माताएँ अपने बच्चों को भगतसिंह बनने की आरजू किया करेंगी और देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों की तादाद बढ़ जाएगी।
(ग) भगतसिंह फाँसी के फंदे से क्यों नहीं घबराए?
उत्तर- भगतसिंह फाँसी के फंदे से इसलिए नहीं घबराए क्योंकि वे हजारों सपूतों के लिए प्रेरणा के स्रोत बनने जा रहे हैं। उनके बलिदान से साम्राज्यवाद की नींव कमजोर पड़ने वाली नहीं थी।
(घ) भगतसिंह बहादुरी से क्यों मरना चाहते थे?
उत्तर- भगतसिंह बहादुरी से इसलिए मरना चाहते थे क्योंकि उनमें स्वाभिमान कूट-कूट कर भरा था और वे एक गुलामी भरी जिंदगी को बिल्कुल स्वीकार नहीं कर सकते थे। वे आने वाले नौजवानों के लिए प्रेरणा के स्रोत बनना चाहते थे।
(ङ) भगतसिंह का 'अंतिम परीक्षा 'से क्या आशय था?
उत्तर- भगतसिंह का अंतिम परीक्षा से आशय बलिदान से था। वे चाहते थे कि वे देश की आजादी के लिए स्वयं को कुर्बान कर दे।इसीलिए उन्हें बड़ी बेताबी से अंतिम परीक्षा का इंतजार था।
कुरबानी, आर्शीवाद, बाबजूद, क्रान्ती, हिन्दुस्तानी,
उत्तर- शब्द शुद्ध वर्तनी
कुरबानी कुर्बानी
आर्शीवाद आशीर्वाद
बाबजूद बाबजुद
क्रांती क्रांति
हिन्दूस्तानी हिंदुस्तानी