पाठ 19
कैलाश मानसरोवर
- स्वामी तपोवनम

Online Lecture
शब्दार्थ
मानसरोवर = कैलाश पर्वत के निकट स्थित मीठे पानी की एक पवित्र झीलतिब्बत = भारत की उत्तर दिशा में स्थित एक देश जो वर्तमान में चीन के नियन्त्रण में हैमण्डी = वस्तुओं के खरीदने- बेचने का स्थान, बाजारपड़ाव = रास्ते में ठहरने का स्थान, डेरा, मुकाममील = ब्रिटिश प्रणाली में दूरी मापने की इकाई जो मीट्रिक प्रणाली में लगभग 1.66 कि. मी. के बराबर होती हैतराई = पहाड़ की तलहटी या निचले हिस्से में स्थित मैदानी भूमिमशहूर = प्रसिद्धहिमपात = बर्फ का गिरनागौरी ओडार = गौरी गुफा/गुहा; मानसरोवर जाने वाले रास्ते में मिलने वाला एक स्थान जो देवी पार्वती का निवास माना जाता हैगुरुला मान्धाता = भारत के एक प्राचीन प्रसिद्ध राजा मान्धाता के नाम का पर्वतलामा = बौद्ध धर्म के उपासक भिक्षुवृत्ताकार = वृत की आकृति का, वर्तुल, गोलाकारब्रम्हाजी = त्रिदेव(ब्रम्हा, विष्णु, महेश) में से एक, संसार की रचना करने वाले देवश्रद्धा = आस्था- वुश्वासदायरा = घेरामीनार = कुछ अधिक ऊँची सँकरी इमारत जैसे कुतुबमीनारशिखर = चोटी, पर्वत का सबसे ऊँचा नुकीला भागपर्वत माला = कई पहाड़ों की कतार, श्रृंखलान्यारी = अलग हटकरदर्रा = दो पहाड़ों के बीच से जाने वाला सकरा मार्गअल्मोड़ा = भारत के उत्तराखण्ड प्रदेश में स्थित एक शहरसाधना = नियम संयमपूर्वक रहकर तप करना, तपस्यासाध = इच्छा, निश्चयसरोवर = बड़ा तलाब, झील
(क) सही जोड़ी बनाइए-
उत्तर -
(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
1. विद्वानों ने तिब्बत को ........ कहा है।(राक्षस भूमि/देव भूमि)
2. मानसरोवर ............. है।(वृत्ताकार/आयताकार)
3. मानसरोवर ......... के मन में उठी इच्छा के कारण बना था।(ब्रम्हाजी/भगवान बुद्ध)
4. लिम्पू घाटी की ऊँचाई ......... फुट है।(बीस हजार/सत्तह हजार)
उत्तर -
1. विद्वानों ने तिब्बत को देव भूमि कहा है।
2. मानसरोवर वृत्ताकार है।
3. मानसरोवर ब्रम्हाजी के मन में उठी इच्छा के कारण बना था।
4. लिम्पू घाटी की ऊँचाई सत्रह हजार फुट है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
2 . निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए-
(क) लेखक ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा कहाँ से शुरू की थी?
उत्तर - लेखक ने अपनी मानसरोवर यात्रा चन्दननाथ से शुरू से की।
(ख) कैलाश मानसरोवर कहाँ स्थित है?
उत्तर - कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है जो चीन नियंत्रण में है।
(ग) तिब्बत नाम कैसे पड़ा?
उत्तर - त्रिविष्टम शब्द ही बिगड़ कर 'तिब्बत ' बन गया है।
(घ) कैलाश पर्वत के निकट स्थित चारों गोम्पाओं के नाम लिखिए।
उत्तर - 1 दरचन 2. डिरफूक 3. शनतुलफूक 4 गडटा
(ङ) कैलाश और मानसरोवर के बीच कौन-सा ताल है?
उत्तर - कैलाश और मानसरोवर के बीच शत्रुसताल स्थित है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
3• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में लिखिए -
(क) लेखक ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा क्यों की थी?
उत्तर- पुराणों में भगवान शिव के निवास के रूप में मान्य कैलाश के दर्शन की इच्छा बहुत दिनों से मन में थी। साथ ही मानसरोवर में स्नान करने की भी बड़ी साध थी।
(ख) लेखक को गौरी ओडार नामक स्थान पर कैसे मौसम का सामना करना पड़ा?
उत्तर - तराई के मैदान में चलते हुए
'गौरी ओडार ' नामक विशाल मैदान में शाम होते-होते पहुँच गए।अब वे 16000फुट ऊँचे तिब्बत के मशहूर मैदान में थे। हवा तेज चल रही थी। सावन के महीने में बार - बार होने वाली वर्षा एवं हिम्मत का सामना उन्हें अपने साहस के बलबूते पर करना था
(ग) कैलाश पर्वत कैसा दिखाई देता है?
उत्तर- राक्षस ताल और दायीं तरफ पास ही में कैलाश शिखर के दर्शन हुए। यह पर्वत लगभग तीन मील के दायरे में मीनार के समान ऊपर की ओर आकाश में छोटा होकर दिखाई देता है।इसका शिखर बर्फ से सजा है। यह पर्वत ऐसा मालूम होता है मानो एक लम्बी पर्वतमाला का सरदार हो।
(घ) मानसरोवर पहुँचकर लेखक ने क्या किया?
उत्तर - सरोवर में उतर कर लेखक ने बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ स्नान किया। स्नान और पूजा पाठ के बाद एक मठ में भगवान बुद्ध की मूर्ति के दर्शन किए। फिर मठ में लामाओं के साथ बड़ी देर तक बातें करता रहा। वहाँ उसने पवित्र मानस- जल में स्नान और उसका पान करते हुए दो दिन बिताए।
(ङ) राक्षसताल नाम होने के पीछे कौन- सी कथा है?
उत्तर - कहते हैं कि लंका के राक्षस राजा रावण ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान शिव सहित पूरे कैलाश पर्वत को अपने हाथों में उठा लिया था।उसी के कारण इस ताल को राक्षसताल कहते हैं।
4• निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए -
केलाश, पश्चीम, विसराम, तपस्या, दररा, बुध्ध, सुनदर, परिकर्मा
उत्तर- शब्द शुद्ध वर्तनी
केलाश कैलाश
विसराम विश्राम
पशचीम पश्चिम
तपस्य तपस्या
बुध्ध बुद्ध
परिकर्मा परिक्रमा