पाठ 20
- हरिवंशराय बच्चन
अभियान गीत

Online Lecture
शब्दार्थ
मरुथल = वह थल जहाँ रेत ही रेत होसमता = बराबरीरजकण = धूल के कणगौरव = महिमानिशान = चिन्हवीरत्व = वीरताविवेक = उचित, अनुचित का ज्ञानसमर = युद्धगाथा = कहानीअनगिन = जिन्हें गिना न जा सकेममता = माँ का प्यारपुरखों = पूर्वजोंपौरुष = वीरताशीश = सिर
1 भारत माता----------------सीना तान के।
सन्दर्भ - प्रस्तूर काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक 'सुगम भारती '7 के पाठ- 20 'अभियान गीत' से ली गई है। इसके रचयिता हरिवंशराय बच्चन हैं।
प्रसंग - इन पंक्तियों में जाति, धर्म,और भेद-भाव को दर्शाया गया है।
व्याख्या - हम फौजी हैं, हमेशा सीना तान के चलते हैं। हमारी जाति ,धर्म,भाषाएँ चेहरे भिन्न है, हम चाहे अलग-अलग जगह से आये हैं किंतु सबसे पहले हम फौजी हैं। हम इस देश में खेलते आए हैं। इसकी ममता में हमने बचपन बिताया है। हम इसके सारे कर्ज उतारने को तैयार हैं। हम भारत माता के सिपाही हैं जो सीना तान कर चलते हैं।
2 जिसकी पूजा ---------------सीना तान के।
सन्दर्भ- पूर्ववत।
प्रसंग- इसमें बलिदान को दर्शाया गया है।
व्याख्या - हमने अपनी मात्र भूमि की पूजा की है। इसकी आन के लिए हमारे पूर्वजों ने हजारों सिर कटाए हैं। हम इसकी जी जान से रक्षा करते हैं। हम खुद गिर जाएंगे किन्तु देश पर आंच नहीं आने देंगे ।हम मिट जाएँगे लेकिन भारत का नाम कभी मिटने नहीं देंगे। हम इसकी रक्षा हेतु बलिदान देने में आगे रहते हैं।
3 जो वीरत्व-विवेक ---------सीना तान के।
सन्दर्भ - पूर्ववत।
प्रसंग - इसमे वीरता को उजागर किया है।
व्याख्या - हम हर युद्ध में अपने जौहर दिखलाएँगे। फौजियों के हर बलिदान की गाथा भारत की गली -गली में सुनाएंगे और अनगिनत लोग हमारे योगदान को दोहराएँगे।हम भारत माता के सपूत हैं जो सीना तान कर चलते हैं।
(क) सही जोड़ी बनाइए-
उत्तर -
(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
1. जिसकी रक्षा पुरखों ने अगणित ....... कटाए हैं।(सीस/शीश)
2. हम रखवाले ......... वाले उनके गौरव-मान के।(पौरुष/पुरुष)
3. अनगिन ..... में गोंजेंगे बोल हमारे मान के।(कंठो/कंटो)
4. फौजी ..... में हम सबसे पहले हिंदुस्तान के ।(वर्दी/बर्दी)
उत्तर -
1.जिसकी रक्षा पुरखों ने अगणित शीश कटाए हैं।
2. हम रखवाले पौरुष वाले उनके गौरव-मान के।
3. अनगिन कंठो में गोंजेंगे बोल हमारे मान के।
4. फौजी वर्दी में हम सबसे पहले हिंदुस्तान के ।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
2•निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए -
(क) भारत माता के बेटे क्या बनना चाहते हैं?
उत्तर - भारत माता के बेटे फौजी बनना चाहते हैं।
(ख) इस कविता के अनुसार हिंदुस्तान की मिट्टी में किस भावना को सँजोया गया है?
उत्तर - इस कविता के अनुसार हिंदुस्तान में हम खेले खाए हैं।
(ग) पूजा में फूल चढ़ाने से कवि का क्या आशय है?
उत्तर - पूजा में फूल चढ़ाने से तात्पर्य है ,सदियों से मेहनत करना ।
(घ) सैनिकों की गाथाएँ कहाँ -कहाँ गाई जाएँगी?
उत्तर - सैनिकों की गाथाएँ भारत के गाँव, नगर ,घर में गाई जाएँगी।
(ङ) कवि किस अवसर पर आगे रहने की बात कह रहा है?
उत्तर - कवि बलिदान के अवसर पर आगे रहने की बात कह रहा है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
3• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में लिखिए -
(क) कवि किसके अहसान के कर्ज चुकाने की बात कह रहा है?
उत्तर - कवि इन धूल के कणों के एहसान को चुकाने के लिए कह रहा है जिसकी मिट्टी में खेलकर हम बड़े हुए हैं, जिसकी ममता के छाव में हमने सब कुछ सीखा है।
(ख) "अगणित शीश "कटाने की बात किस ओर इंगित कर रही है?
उत्तर - भारत माता की रक्षा तथा मान के लिए हजारों पूर्वजों ने अपने शीश कटाए अर्थात आजादी की लड़ाई में भारत को स्वाधीन करने के लिए अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी।
(ग) समर में सैनिक क्या कर दिखाना चाहते हैं?
उत्तर - अपने देश की और जब कोई और देश आँख उठाकर देखता है अथवा युद्ध करता है तो देश के फौजी वीर अपनी वीरता के प्रदर्शन को दिखाने के लिए बेचैन रहते हैं अर्थात अपने देश के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
(घ) फौजी वर्दी में मिलकर कौन- कौन एक हो जाते हैं?
उत्तर - धर्म, जाति ,वर्ग,तथा, भाषाई रूप से भिन्न रहने के बावजूद ,पर्वत ,सागर तट ,वन, मरुस्थल ,मैदान आदि जगहों में अंतरों के बावजूद फौजी वर्दी में मिलकर एक हो जाते हैं।
(ङ) "देश निशान " से क्या तात्पर्य है? इसकी रक्षा किस प्रकार करना है?
उत्तर - "देश निशान "से तात्पर्य देश के चिन्ह से है अर्थात ध्वज की शान की रक्षा के लिए कुछ भी कर जाना ही देश निशान को नहीं मिटने देना है ।
4• निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए -
पर्वत, सागर, वन ,फूल, समर,
उत्तर - शब्द पर्यायवाची शब्द
पर्वत पहाड़,नग
सागर समुद्र,जलधि
वन जंगल,कानन
फूल पुष्प,सुमन
समर युद्ध, लड़ाई
5• निम्नलिखित उदाहरण के आधार पर बहुवचन शब्द बनाइए -
उदाहरण: गाथा गाथाएँ
माता माताएँ
कथा कथाएँ
सेना सेनाएँ
विपदा विपदाएँ
कामना कामनाएँ