पाठ 6
जानकारियां बढ़ीं, आपदाएं घटीं
संकलित

Online Lecture
शब्दार्थ
प्राकृतिक = प्रकृति से सम्बंधितआपदा = विपत्ति, मुसीबतविध्वंसकारी = विनाशकारीचक्रवात = बवंडर, बेग से चक्कर खाती हुई हवा जो ऊपर को उठती हैमृदा = मिट्टीलीला = खेलप्रलयंकारी = विनाशकारीविकृत = बिगड़ा हुआक्षति = हानिपुनर्वास = दुबारा बसानाअपरदन = कटावज्वालामुखी = धरती से गर्म लावा निकलना
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1• (क) सही जोड़ी बनाइए-
1 ज्वालामुखी भूमि का कंपन
2 भूकंप तेज घुमावदार हवाएँ
3 बाढ़ धरती से गर्म लावा निकलना
4 चक्रवात अनियंत्रित जल प्रवाह
(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
★ बाढ़भारत के पूर्वी क्षेत्र में अधिक आती है।(पूर्वी/पश्चिमी)
★बाढ़ का सम्बन्ध वर्षा से है।(वर्षा/गर्मी)
★अकाल राहत के कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किए जाते हैं।(बाढ़ राहत/सूखा राहत)
★चक्रवात का सम्बन्ध जलवा से होता है।(जलप्रवाह/जलवायु)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न -
2• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए-
(क) राकेश कहाँ जाने की तैयारी कर रहा था?
उत्तर- राकेश नदी के किनारे पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहा था।
(ख) अचानक बाढ़ क्यों आ जाती है?
उत्तर- वर्षा ऋतु में कई बार नदियों में अचानक बाढ़ आ जाती है।
(ग) पाँच प्राकतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर-बाढ़, सूखा, ज्वालामुखी, भूकंप, चक्रवात पाँच प्राकृतिक आपदाएँ हैं।
(घ) सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत किस-किस रूप में पहुँचाई जाती हैं?
उत्तर-सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत खाद्यान्न और रोजगार के रूप में पहुँचाई जाती है।
(ङ) बाढ़ के लिए कौन जिम्मेदार है?
उत्तर- बाढ़के लिए प्राकृति और मनुष्य के क्रिया-कलाप जिम्मेदार है।
लघु उत्तरीय प्रश्र
3• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए-
(क) प्राकृतिक आपदा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-प्राकृतिक आपदा का अर्थ प्रकृति में अचानक होने वाली विनाशकारी घटना से है जिससे जन -धन की व्यापक हानि होती है तथा संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
(ख) सूखा पड़ने के कोई तीन कारण लिखिए।
उत्तर- सूखा पड़ने के तीन कारण है :
1• प्रत्यक्ष रूप में भौगोलिक क्षेत्र की जलवायु की दशाओं से इसका सम्बंध है।
2• मनुष्य ने तेज औद्योगिक विकास के चलते वनों को नष्ट कर मानसून की अनुकूल दशाओं को प्रभावित किया है।
3• भू-जल का अंधाधुंधप्रयोग भी सूखे का कारण है।
(ग) सूखे को प्राकृतिक आपदा क्यों कहा है?
उत्तर- सूखे को प्राकृतिक आपदा इसलिए कहा गया है क्योंकि इसका सीधा संबंध वर्षा से है और वर्षा एक प्रकृति क्रिया है।मनुष्य वर्षा से है और वर्षा एक प्राकृतिक क्रिया है। मनुष्य केवल अनुमान लगा सकता है कि वर्षा कब आ सकती है।
(घ) बाढ़ नियंत्रण के लिए सरकार क्या व्यवस्था करती है?
उत्तर- सरकार बाढ़ नियंत्रण के लिए कई उपाय करती है।
जैसे-जल के बहाव में कमी करने के लिए वन लगवाना जल प्रवाह मार्ग में नहरी तंत्र का विकास करना, नदियों के किनारों पर लटबन्धों तथा बांधों का निर्माण करवाना, बाढ़ का पूर्वानुमान करना आदि।
(ङ) सूखे से निपटने में सरकार क्या-क्या प्रबंधनकरती है?
उत्तर-सूखे की समस्या से निपटने के लिएसरकार दो प्रकार के कार्य करती है-पहला तो सूखे के कारणों का पता लगाना और दूसरा सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य करवाना।सूखे से राहत पहुँचानेके लिए सूखाग्रस्त क्षेत्रों में दौर कर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
जैसे-रोजगार प्रदान करने के लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम, अकाल राहत कार्यक्रम, मरु विकास कार्यक्रम, जवाहर रोजगार योजना, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, काम के बदले अनाज कार्यक्रम आदि।
भाषा की बात
4• निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिए-
बिधवंसकारी, दिनाँक, जीब-जनतु ,वियापक छति
उत्तर-अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
बिधवंसकारी विध्वंसकारी
दिनाँक दिनांक
जीब-जनतु जीव-जंतु
वियापक व्यापक
छति क्षति
5• निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
बाग-बगीचा, ज्वालामुखी, भूकंप, चक्रवात
उत्तर- बाग-बगीचा - बाढ़ से अत्यधिक निजात पाने के लिए बाग-बगीचे लगाने होंगे।
ज्वालामुखी - धरती की आंतरिक गर्मी ज्वालामुखी से लावा के रूप में बहार निकलती है।
भूकंप - कुछ क्षणों का भूकंप गहन विनाशलीला दिखा सकता है।
चक्रवात - चक्रवात के बवंडर से गाँव के गाँव उजड़ जाते है।