पाठ 7
सिक्के की आत्मकथा
लेखकगण

Download Lesson
Online Lecture
शब्दार्थ
मनमोहक = मन को लुभाने वालाअयस्क = कच्ची धातुपदचाप = पैरों की आवाजधधकती = तेजी से जलतीटकसाल = सिक्के ढालने का स्थानअत्यधिक = बहुत अधिकमुग्ध = मोहितविश्राम भवन =आराम करने की जगहअल्पबचत = थोड़ा बचतनिर्बाध = बिना रुके, लगातार
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1• (क) जोड़ी बनाइए-
1 आर्थिक यात्रा2 विश्राम समय3 प्राचीन उन्नति4 अनंत भवन
उत्तर- 1 उन्नति
2 भवन
3 समय
4 यात्रा
(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
★टकसाल की चहल-पहल देखकर मुझे ....... समय का अनुभव हुआ।(नवीन/प्राचीन)
★कई मशीनों की जड़गड़ाहट वातावरण में ...... लगी।(चुभने/गूँजने)
★वास्तव में मुझमें अनेक प्रकार की .......मिली हुई थीं।(धातुएँ/वस्तुएँ)
★मनुष्य की ........ उन्नति के बाद मेरी यात्रा की गति बढ़ गई है।(मानसिक/आर्थिक)
उत्तर -
★टकसाल की चहल-पहल देखकर मुझे प्राचीन समय का अनुभव हुआ।(नवीन/प्राचीन)
★कई मशीनों की जड़गड़ाहट वातावरण में गूँजने लगी।(चुभने/गूँजने)
★वास्तव में मुझमें अनेक प्रकार की धातुएँ मिली हुई थीं।(धातुएँ/वस्तुएँ)
★मनुष्य की आर्थिक उन्नति के बाद मेरी यात्रा की गति बढ़ गई है।(मानसिक/आर्थिक)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न -
2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए-
(क) सिक्के को पाकर मनुष्य कैसे महसूस करता है?
उत्तर- सिक्के को पाकर मनुष्य आंनद से खिल उठता है।
(ख) धरती की सतह के अन्दर सिक्के का रूप कैसा था?
उत्तर- धरती की सतह के अंदर सक्का अयस्क के रूप में था।
(ग) टकसाल किसे कहते हैं?
उत्तर-टकसाल में धातु को पिघलाकर सिक्कों के रूप में ढाला जाता है।
(घ) सिक्के के विश्राम की जगह कौन सी है?
उत्तर- सिक्के के विश्राम की जगह गुल्लक है।
(ङ) प्राचीन समय में सिक्के किन-किन धातुओं के बनते थे?
उत्तर- प्राचीन समय में सिक्के सोने, चाँदी, ताँबे तथा अन्य धातुओं के मिश्रण से बनते थे।
लघु उत्तरीय प्रश्र
3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में दीजिए-
(क) धरती की सतह से टकसाल तक सिक्के की यात्रा कैसी थी?
उत्तर- जमीन की सतह के नीचे धातु अयस्क के रूप में पाई जाती है।खोजकर्ता अपनी रोशनीयुक्त टोपी पहने उन अयस्कों के टुकड़े-टुकड़े किए तथा अपनी प्रयोगशाला में मशीनों द्वारा पीटा। भट्ठियों में डालकर इस अशुद्ध धातु को शुद्ध किया जाता है। यह धातु टकसाल में जाकर फिर से गर्म की जाती है तथा सिक्कों के रूप मे ढाली जाती है।
(ख) स्वतंत्रता के पश्चात सिक्के के रूप में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर- आजादी के बाद के वातावरण में सिक्कों का मान बढ़ा। इसके एक ओर अशोक चिह्न तथा दूसरी ओर इसका व जन्म वर्ष अंकित किया गया। वास्तव में सिक्का समाज के प्रत्येक वर्ग के पास रहकर समाज में सबको समान सेवाएं दे रहा है इसलिए सब लोग मेरा आदर करते हैं।
(ग) अल्पबचत की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर- भविष्य में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों का अंदाजा लगाव मुश्किल है, इसलिए हमें अपनी वर्तमान आय का एक हिस्सा गुल्लक में रखना चाहिए अर्थात अल्पबचत करनी चाहिए ताकि भावी आर्थिक संकट का मुकाबला कर सकें।
(घ) कागज की नोट की तुलना में सिक्का अधिक समय तक अपनी सेवाएँ क्यों देता है?
उत्तर- कागज के नोट की तुलना में सिक्का अधिक समय तक अपनी सेवाएँ इसलिए देता है क्योंकि सिक्का धातु का बनता है और धातु कागज की तुलना में अधिक उपयोगी है।इसलिए सिक्के का अस्तित्व अभी तक बना हुआ है।
(ङ) सिक्कों की कमी क्यों हो जाती है?
उत्तर- सिक्कों की गति के साथ-साथ मुद्रा की अन्य विधियों का चलन बढ़ा है।सिक्कों की इस गति के कारण तथा टकसाल में और अधिक सिक्कों के न बनने से इसकी कमी कभी-कभी समस्या बन जाती है।
भाषा की बात
4. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए-
चिन्ह, अत्यधिक, जनम, कष्ट मनुश्य
उत्तर-अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
चिन्ह चिह्न
अत्याधिक अत्यधिक
जनम जन्म
कष्ट कष्ट
मनुश्य मनुष्य
5 निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द कीजिए-
नवीन, सम्मान, कैद, अपना, भारी
उत्तर- शब्द विलोम
नवीन प्राचीन
सम्मान अपमान
कैद आजाद
अपना पराया
भारी हल्का