पाठ 22
जीत
-शकुन्तला वर्मा

Online Lecture
शब्दार्थ
ताज्जुब = आश्चर्यचौका = रसोईअसहज = जो सामान्य न होभाँप लेना = समझ जानाधैर्य = तसल्ली, धीरजब्रेल लिपि = नेत्रहीनों के लिए बनाई गई लिपिमनोबल = हौसला, हिम्मत
1• (क) सही जोड़ी बनाइए -
उत्तर- 1 अस्पताल
2 प्राचार्य
3. पुरस्कार
4. लिपि
(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. उसके उठे हुए अंको को ....... वह एकदम सही समय बता देता है। (पढ़कर/छूकर)
2. कलकत्ते में .......... पूजा के दिनों में चहल-पहल रहती है।(दुर्गा/लक्ष्मी)
3. वह आँखों का काम अपने .......... से लेता है।(हाथों/पाँवों)
4. इस साल शीला ......... की परीक्षा दे रही है। (सातवी /आठवी)
उत्तर
1. उसके उठे हुए अंको को छूकर वह एकदम सही समय बता देता है।
2. कलकत्ते में दुर्गा पूजा के दिनों में चहल-पहल रहती है।
3. वह आँखों का काम अपने हाथों से लेता है।
4. इस साल शीला सातवी की परीक्षा दे रही है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
2• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए -
(क) सोमा के घर छुट्टियाँ बिताने कौन आया था?
उत्तर- सोमा के घर छुट्टियां बिताने उसकी कलकत्ते वाली मौसी और उनकी लड़की मधु आई थी।
(ख) मधु और सोमा घूमने के लिए कहाँ गए थे?
उत्तर - मधु और सोमा घूमने के लिए शीला के घर गए थे।
(ग) दुर्घटना के बाद शीला ने किस स्कूल में दाखिला लिया था?
उत्तर- दुर्घटना के बाद शीला ने विकलांगों के स्कूल में दाखिला लिया ।
(घ) नेत्रहीन छात्र किस लिपि द्वारा पढ़ते हैं?
उत्तर - नेत्रहीन छात्र ब्रेन लिपि द्वारा पढ़ते हैं।
(ङ) शीला ने किस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाया?
उत्तर - शीला ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया था।।
लघु उत्तरीय प्रश्न
3• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में लिखिए -
((क) शीला खाली समय में क्या -क्या करती है?
उत्तर - शीला खाली समय में, कार्ड्स पर सुंदर -सुंदर पेंटिंग बनाती है, और उन्हें दुकान पर बिकने के लिए दे आती है।हर महीने वह इससे इतना धन कमा लेती है कि उससे उसकी अपनी जरूरत पूरी हो जाती है।
(ख) अनिल ने शीला को कैसे प्रभावित किया?
उत्तर - शीला ने कहा- मम्मी मेरे साथ एक लड़का पढता है अनिल ।वह देख नही सकता ।वह आँखों का काम हाथो से लेता है।वह छू- छू कर ब्रेल लिपि से पढ़ता है।उसके पास एक घड़ी है।उसके उठे हुए अंको को छू कर वह एकदम सही समय बता देता है।उसे देखकर मुझे लगता कि जब वह हाथो से आंखों का काम ले सकता है, तो फिर मैं अपने पैरों से हाथों का काम क्यों नहीं ले सकती ?
(ग) किस प्रकार शीला की हार जीत में बदल गई?
उत्तर - पढ़ने के लिए उसे छात्रवृत्ति मिल रही है।अपने मम्मी - पापाके आगे हाथ नहीं पसारती ।सच कहूँ तो विकलांगता ने उसे अभी से आत्मनिर्भर बना दिया है।उसकी हार भी जीत में बदल गई।
(घ) मधु की नजरों में शीला महान कैसे बन गई?
उत्तर - मधु ठगी-सी बैठी सुनती रह गई।उसे लगा अब से कुछ देर पहले जिस लड़की को देखकर उसके मन में उपेक्षा का भाव आया था, वह उससे ,कहीं अधिक महान है।मधु की नजरों में शीला ऊँची, बहुत ऊँची उठ गई थी।
(ङ) ' भगवान जब किसी से कुछ छिनता है तो उसे कुछ देता भी है ' इस वाक्य का आशय उदहारण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - चाची ने उसके आँसू पोंछे ।फिर प्यार से समझाते हुए कहा- " देखो शीला, भगवान जब किसी से कुछ छीनता है तो उसे कुछ देता भी है।नहीं तो इंसान का जीना दूभर हो जाए।तुम भी धैर्य रखो ।मैं तुम्हारा नाम विकलांग बच्चों के स्कूल में लिखवा देती हूँ। वहाँ तुम अपनी पढ़ाई पूरी कर सकोगी। हिम्मत हारने से तो कुछ भी हाथ नहीं लगेगा बेटे।"
4• नीचे कुछ शब्द और उनके विलोम दिए गए हैं।उन्हें छाँटकर अलग कीजिए -
ऊँचा, सहज ,स्वस्थ,अप्रसन्न,नीचा, असहज ,अस्वस्थ ,अपेक्षा, उपेक्षा ,प्रसन्न
उत्तर - शब्द विलोम
ऊंचा नीचा
स्वस्थ आस्वस्थ
अपेक्षा उपेक्षा
सहज असहज
प्रसन्न अप्रसन्न
5• निम्नलिखित अंग्रेजी शब्दों के हिंदी अर्थ लिखिए -
डॉक्टर, स्कूल,पेंटिंग ,कोर्स,सीनरी
उत्तर - शब्द हिंदी अर्थ
डॉक्टर चिकित्सक
स्कूल विद्यालय
पेंटिंग तस्वीर
कोर्स पाठ्यक्रम
सीनरी दृश्य