Heera Kuni | Class 8 | Hindi | C6

    

   पाठ 6 

हीरा कुणी

संकलित




Online Lecture





नये शब्द 

ग्वालिन= दुध बेचने वाली !
बिलखना= बहुत अधिक रोना, दुखी होना!
पर्वत= पहाड़ !
संकट = मुसीबत !
तरसना = किसी वस्तु को पाने केे लिए बेचैन रहना !
छाती फटना = दुख का असहनीय हो जाना !
कोषाध्यक्ष=खजांची , आय -व्यय का हिसाब रखने वाला !
जागीर= राज्य की ओर से मिली हुई भूमि !
चट्टान = भारी व बड़ा पत्थर !
कुणी = गाय का नाम !
पहरेदार = रक्षक , रखवाली करने वाला !
छटपटाना = तड़पना, व्याकुल होना !


अनुभव विस्तार

प्रश्न 1 . वस्तुनिष्ठ प्रश्न -

(क) सही जोड़ी बनाइए-

(अ) बछिया भूखी रह जाती थी(1) दूध केे लिए तरसती रहती थी.
(ब) हीरा मन ही मन रो-रो कर कहने लगी(2) राजा दुध पीकर मौज मनाता था .
(स) राजा के पत्थर- दिल पहरेदार ने द्वार नहीं खोला(3) काश , मुझे पंख मिल जाते .
(द) बछिया अपनी माँ को नही पा सकती थी(4) बालक को दूध पिलाने केे लिए माँ की छाती फटने लगी .

उत्तर= (अ) 2 , (ब) 3 , (स) 4 , (द ) 1 !

(ख) सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(अ) वह दूध दुहकर बेचने के लिए राजा केे ..........में चली जाती
थी ! (घर, किले)
(ब) राजा कुणी........का दूध पीकर आनंद मनाता
था ! (गाय,बकरी)
(स)........का फाटक बंद कर दिया गया ! (किले,भवन)
(द) राजा ने हीरा से सारी..........सुनी ! (कविता,कहानी)
उत्तर = (अ) किले , (ब)गाय , (स) किले ,(द) कहानी !

प्रश्न 2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न -
(अ) ग्वालिन का नाम क्या था ?
उत्तर = ग्वालिन का नाम हीरा था !

(ब) दूध दुहने के समय कुणी गाय रह-रहकर किसे पुकारती थी ?
उत्तर= दूध दुहने केे समय कुणी गाय रह-रहकर अपनी बछिया को पुकारती थी !

(स) हीरा किले से वापिस कब लौट आती थी ?
उत्तर= हीरा किले से वापस रात होने से पहले ही लौट आती थी !

(द) राजा ने हीरा को जागीर में क्या दिया ?
उत्तर= राजा ने हीरा को जागीर में एक गाँव दे दिया !

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न -
(अ) दूध दुहते समय हीरा बछिया के साथ कैसा व्यवहार करती थी ?
उत्तर= दूध दुहते समय हीरा बछिया के साथ बड़ा ही कठोर व्यवहार करती थी ! बछिया दौड़कर दूध पीने के लिए आती तो हीरा उसे लौटा देती ! इससे बछिया अपनी माँ का दूध नहीं पा सकती थी ! फलस्वरूप वह अपनी माँ का दूध पीने के लिए तरसती और बिलखती रहती थी ! लेकिन हीरा उधर कभी देखती भी नहीं !

(ब) किले का फाटक बंद होने पर हीरा पहरेदार से क्या बोली ?
उत्तर = किले का फाटक बंद होने पर हीरा पहरेदार से बोली-"द्वार खोलो ! मेरा मुन्ना भूखा है ,तुम्हारे पैर पड़ती हूँ, फाटक खोल दो ! अरे भाई , एक बार द्वार खोल दो !"

(स) राजा का मन क्यों पिघला ?
उत्तर= राजा ने हीरा से यह सारी कहानी सुनी कि किस प्रकार वह स्वयं के जीवन को संकट में डालकर , अपने बच्चे केे पास जा पहुँची थी ! उससे राजा का मन पिघल गया !

भाषा की बात


प्रश्न 1 बोलिए और लिखिए -
महाराष्ट्र, रायगढ़ , कोषाध्यक्ष,पत्थर , चट्टानों !
उत्तर= स्वयं करे !

प्रश्न 2. सही वर्तनी वाले शब्द गोला लगाइए -
(अ) कुणी , कूणी ,कुणि ,कूणि
(ब) बछिया, बछीया ,बाछिया ,बछिय
(स) पेहरदार , पहेरदार , पेहारदार , पहरेदार
(द) ग्वलिन , ग्वालीन , गवालिन , ग्वालिन !
उत्तर = (अ) कुणी , (ब) बछिया ,(स) पहरेदार ,(द) ग्वालिन !

प्रश्न 3. निम्नलिखित गंद्याश को ध्यान से पढ़कर व्यक्तिवाचक ,जातिवाचक और भाववाचक संज्ञाएँ छाँटकर लिखिए-
"विवेकानंद को कौन नहीं जानता ? वे महान् विचारक,दार्शनिक और धार्मिक व्यक्ति थे ! उनके विचार समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं ! उनके भाषणों में मधुरता, गंभीरता, मानवीयता कूट - कूटकर भरी |होती थी ! भारत के महान् सपूतो ं " दयानंद सरस्वती, राजाराम मोहन राय " तथा 'महात्मा गांधी' जैसे महापुरुषों की सूची में उनकी गणना होती है !
उत्तर= व्यक्तिवाचक संज्ञा - विवेकानंद,भारत ,दयानंद सरस्वती, राजाराम मोहन राय , महात्मा गाँधी
जातिवाचक संज्ञा - सपूत , महापुरुष
भाववाचक संज्ञा - मधुरता , गंभीरता, मानवीयता, राष्ट्रीयता !

प्रश्न 4. विलोम शब्दों की सही जोड़ी बनाइए -
   सूर्य - पराया
   सुबह - शाम
   अपना - चन्द्र
   दिन - प्रजा
   राजा - रात

उत्तर =
विलोम शब्दों की जोड़ी
   सूर्य - चंद्र
   सुबह - शाम
   अपना - पराया
   दिन - रात
   राजा - प्रजा

प्रश्न 5 . रेखांकित संज्ञा शब्दों के स्थान पर नीचे दिए गए सर्वनामों मे से उचित सर्वनाम शब्द चुनकर भरिए -
(वह, उसकी,उसके )
(अ) गाय का नाम था कुणी ! (गाय की) एक महीने की बछिया थी !
(ब) (हीरा के )मन में बछिया के लिए दया नहीं जागती थी !
(स) राजा गाय का दूध पीकर आनंद मनाता था ! (राजा) दयालु नहीं था !
उत्तर= (अ) गाय का नाम था कुणी ! उसकी एक महीने की बछिया थी !
(ब) उसके मन में बछिया के लिए दया नहीं जागती थी !
(स) राजा गाय का दूध पीकर आनंद मनाता था ! वह दयालु नहीं था !

प्रश्न 6. निम्नलिखित क्रियाओं के पूर्वकालिक क्रिया रूप बनाइए -
पढ़ना , लिखना , हँसना ,देखना , जागना , पीना , लाना !
क्रिया पूर्वकालिक क्रिया
पढ़ना पढ़कर
हँसना हँसकर
जागना जागकर,जगाकर
लाना लगाकर
लिखना लिखकर
देखना देखकर
पीना पिलाकर !


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !