पाठ 4
सबके चेहरे खिल उठे
संकलित

MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 4 Sabke Chehre Khil Uthe
Download Pdf
MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 4 Sabke Chehre Khil Uthe
Online Lecture
MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 4 Sabke Chehre Khil Uthe Solution
नये शब्द
हिरासत - निगरानी
अनुभव विस्ताररिकार्ड - लिखित विवरण
गैर कानूनी - कानून के विरुद्ध
जांच पडताल - छान-बीन
साबित करना - सिद्ध करना
ज़्यादती - अत्याचार
अनुमति - स्वीकृति
निर्दोष - दोषी ना होना, निरपराध
1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(क) सही जोड़ी बनाइए
(अ) मानवाधिकार – 1. सद्भाव
(ब) सांप्रदायिक – 2. संरक्षण
(स) राष्ट्रीय – 3. आयोग
(द) कानूनी – 4. हित
उत्तर- (अ) – 3
(ब) – 1
(स) – 4
(द) – 2
(ख) दिए गए विकल्पों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(अ) रामू के काका को पुलिस …………………. के लिए पकड़कर ले जा रही थी। (गिरफ्तार करने, पूछताछ करने)
(ब) पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी ………………….. है। (जनता को सताना, नागरिकों की सुरक्षा)
(स) पुलिस अपराधी को …………………… घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने ले जाती है। (चौबीस, बत्तीस)
उत्तर- (अ) पूछताछ,
(ब) नागरिकों की सुरक्षा,
(स) चौबीस।
3. अति लघु उत्तरीय प्रश्न
(अ) पुलिस से क्यों नहीं डरना चाहिए?
उत्तर- पुलिस हमारी रक्षा के लिए है। इसलिए हमें पुलिस से नहीं डरना चाहिए।
(ब) पुलिस लोगों से पूछताछ क्यों करती है?
उत्तर- जब कोई अप्रिय घटना या अपराध हो जाता है, तब पुलिस लोगों से पूछताछ करती है।
(स) पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी कौन-कौन से हैं?
उत्तर- जिला पुलिस अधीक्षक, डी.आई.जी., रेंज एवं राज्य के पुलिस महानिदेशक पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी हैं।
(द) हम पुलिस का सहयोग किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर- कानून व्यवस्था को बनाए रख करके, सूचना का आदान-प्रदान करके, कानून एवं
नियमों का स्वेच्छा से पालन करके और कानून व संविधान में आस्था रख करके हम
पुलिस का सहयोग कर सकते हैं।
4. लघु उत्तरीय प्रश्न-
(अ) पुलिस किस-किस स्थिति में हथकड़ी लगा सकती है?
उत्तर- यदि पुलिस को विश्वास हो कि अपराधी भाग जाएगा, तो वह उसे हथकड़ी लगा सकती है। यह भी कि यदि कोई खतरनाक आरोपी है, तो न्यायालय की अनुमति मिलने पर भी पुलिस उसे हथकड़ी लगा सकती है।
(ब) पुलिस को सहयोग करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर- पुलिस असामाजिक और आपराधिक तत्त्वों के विरुद्ध कार्यवाही करके अपराध को रोकती है। इसके लिए वह हमारा सहयोग चाहती है। इसलिए पुलिस को सहयोग करना आवश्यक है।
(स) महिलाओं से पूछताछ के लिए क्या-क्या सावधानियाँ जरूरी हैं?
उत्तर- महिलाओं से पूछताछ के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ जरूरी हैं
- पुलिस हिरासत में उनके साथ कोई दुर्व्यवहार न हो।
- कोई अपमानजनक बात न हो।
- उनके साथ कोई अपराध घटित होने पर या महिला उत्पीड़न से संबंधित कोई भी रिपोर्ट थाने पर प्राप्त होने पर उसे तत्काल खोजकर उनको उचित संरक्षण और कानूनी सहायता प्रदान हो।
(द) नागरिकों के पुलिस के प्रति क्या कर्त्तव्य हैं?
उत्तर- नागरिकों के पुलिस के प्रति निम्नलिखित कर्त्तव्य हैं
प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्तव्य है कि वह सामाजिक शांति, सांप्रदायिक सद्भावना एवं राष्ट्रीय हित को प्रभावित करने वाली कोई भी महत्त्वपूर्ण सूचना पुलिस को दे।
प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को निकट के अस्पताल में पहुँचाकर पुलिस को सूचना दे।
प्रत्येक नागरिक का यह भी कर्तव्य है कि राष्ट्रीय एवं सार्वजनिक संपत्ति, राष्ट्रीय ध्वज आदि की सुरक्षा और सम्मान करना एवं उनकी खोज संबंधी सही गवाही पुलिस को दे।
भाषा की बात
(क) बोलिए और लिखिए-
दृष्ट्या, अधीक्षक, मजिस्ट्रेट, गिरफ्तार, उत्पीड़न, विशेष, अनुसंधान, संरक्षण।
उत्तर- दृष्ट्या, अधीक्षक, मजिस्ट्रेट, गिरफ्तार, उत्पीड़न, विशेष, अनुसंधान, संरक्षण।
(ख) रेखांकित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखकर वाक्य बनाइए
(अ) दोषी व्यक्ति को दण्ड मिलता है।
(ब) सज्जनों का सभी सम्मान करते हैं।
(स) अपराधी जितने दूर हों उतना अच्छा।
(द) मैं आज कक्षा में उपस्थित रहूँगा।
उत्तर- (अ) निर्दोषी व्यक्ति को सम्मान मिलता है।
(ब) दुर्जनों का सभी अपमान करते हैं।
(स) अपराधी जितने पास हों, उतना बुरा।
(द) मैं कल कक्षा में अनुपस्थित रहूँगा।
(ग) उदाहरण के अनुसार ई प्रत्यय लगाकर नए शब्द लिखिए।
मूल शब्द |
प्रत्यय |
नये शब्द |
अपराध |
ई |
अपराधी |
पाप |
|
|
दान |
|
|
सहयोग |
|
|
प्राण |
|
|
उत्तर- अपराधी, पापी, दानी, सहयोगी, प्राणी
