Madhya Pradesh Ke Gourav MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 8

      पाठ 8 

मध्य प्रदेश के गौरव

— संकलित


MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 8 Madhya Pradesh Ke Gourav

Download Lesson




MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 8 Madhya Pradesh Ke Gourav 

Online Video




MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 8 Madhya Pradesh Ke Gourav

Textual Exercise

नए शब्द

सर्वोच्च = सबसे ऊँचा ! 

आजीवन = जीवन भर !

सक्रियता = क्रियाशीलता ! 

विपरीत = उलटी, प्रतिकूल !

सराहना =प्रशंसा !

 ख्यात = प्रसिद्ध !

अनुभव विस्तार —
प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न –
(क) सही जोड़ी बनाइए—
1. मध्यप्रदेश की दो विभूतियाँ       - (क) भोपाल की गुलिया दाई गली में जन्में !
2.डॉ.शंकर दयाल शर्मा                 - (ख) डॉ. शंकर दयाल शर्मा, .अटल बिहारी वाजपेयी !
3. अटल बिहारी वाजपेयी              - (ग) कैम्ब्रिज विश्व–विद्यालय से पी- का जन्म. एच.डी. की!
4. डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने            - (घ) ग्वालियर जिले में हुआ !
उत्तर= 1 →(ख) , 2.→(क) , 3. →(घ), 4.→(ग) !

(ख) दिए गए विकल्पों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए–

(अ) डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म ………………ई. में हुआ !
                                            (19 अगस्त,1918/29 अगस्त 1928)

(ब) डॉ. शर्मा तैराकी में ………………के चैम्पियन रहे थे !
                                           (विक्रम विश्वविद्यालय / लखनऊ विश्वविद्यालय)

(स) अटल बिहारी वाजपेयी की माता जी का नाम ……………था !
                                           (कृष्णा देवी / राधा देवी)

(द) अटल जी के विशेष कार्यो को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें ………से अलंकृत किया!                                  (पदमश्री / पदम भूषण)

उत्तर= (अ) 19 अगस्त 1918, (ब) लखनऊ विश्वविद्यालय ,
(स) कृष्णा देवी , (द) पदम भूषण !

प्रश्न 2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न
(अ) डॉ. शर्मा जनसामान्य से कैसे मिलते थे ?
उत्तर = डॉ. शर्मा जनसामान्य से पारिवारिक सदस्य की तरह मिलते थे !

(ब) डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने भारत के किस गरिमामय सर्वोच्च पद को सुशोभित किया था ?
उत्तर= डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने भारत के राष्ट्रपति के गरिमामय सर्वोच्च पद को सुशोभित किया था !

(स) अटल जी ने किन -किन पत्रों का सम्पादन किया ?
उत्तर= अटल जी ने ‘राष्ट्रधर्म’ , ‘स्वदेश’, पाच्ञजन्य' और‘वीर अर्जुन ’ पत्रों का सम्पादन किया !

(द) अटल बिहारी वाजपेयी प्रथम बार प्रधानमंत्री कब बने ?
उत्तर= अटल बिहारी वाजपेयी सन् 1996 में प्रथम बार प्रधानमंत्री बने !

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न
(अ) डॉ. शंकर दयाल शर्मा की शिक्षा के बारे मे लिखिए ?
उत्तर= डॉ. शंकर दयाल शर्मा अपनी शैक्षिक यात्रा में निरन्तर मेधावी छात्र प्रमाणित हुए ! आपने हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधियाँ प्रथम श्रेणी में प्राप्त कीं ! लखनऊ
विश्वविद्यालय से एल. एल. एम और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय लंदन से कानून में पी- एच. डी. की उपाधि प्राप्त की !

(ब) डॉ. शर्मा ने किन-किन पुस्तकों की रचना की ?
उत्तर
= डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने ‘प्रतिष्ठित भारतीय ’ , ‘हमारे चिंतन की मूलधारा’ तथा ‘देशमणि’ पुस्तकों की रचना की है !


(स) डॉ. शंकर दयाल शर्मा जनसामान्य से कब मिलते थे ?
उत्तर
= डॉ. शंकर दयाल शर्मा के हृदय में जन-जन के प्रति अपार प्रेम का भाव था ! वे प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 1:30 बजे तक प्रतिदिन जनसामान्य से मिलते थे ! उनका यह मिलन अत्यंत आत्मीय होता
था ! वे जनता से इस तरह मिलते थे कि मानो वे उनके परिवार के सदस्य हैं !

(द) अटल जी की काव्य सृजन में रुचि कैसे जागृत हुई ?
उत्तर
= अटल जी को काव्य सृजन की प्रेरणा अपने पिता से मिली ! इनके पिता श्री कृष्णबिहारी वाजपेयी अच्छे कवि थे ! उनकी रचनाएँ पढ़ते-पढ़ते अटल जी भी तुकबंदी करने लगे !इनकी कविताओं की प्रशंसा होने लगी ! ये कवि गोष्ठियों और साहित्य सभाओं में भाग लेने लगे ! उन्होंने ब्रजभाषा में भी रचनाएँ की !


(ई) अटल जी की प्रमुख रचनाओं के नाम लिखिए ?
उत्तर
= अटल बिहारी वाजपेयी की कई रचनाएँ हैं ! उनमें ‘मेरी इक्यावन कविताएँ ’ , ‘कैदी कविराय की कुण्डलियाँ’ ,‘न दैन्य न पलायनम् ’ एवं ‘ मेरी संसदीय यात्रा ’ प्रमुख कृतियाँ हैं !


भाषा की बात
प्रश्न 1. बोलिए और लिखिए –
प्रतिनिधि , विश्वविद्यालय , स्वतंत्रता-संग्राम ,सर्वोच्च !
उत्तर
= विद्यार्थी इन शब्दों को शुध्द रुप में बोलने का अभ्यास करें और सही वर्तनी में अपनी नोटबुक में लिखें !

प्रश्न 2. सही वर्तनी वाले शब्दों पर गोला लगाइए –
 (1) साहित्य, सहित्य , साहीत्य !
(2) उर्तिण , उत्तीर्ण , उतीरण !
(3) राष्टपति , राश्ट्रपति , राष्ट्रपति !
(4)ग्वालियर , गवालियर , ग्वालीयर !
उत्तर
= (1) साहित्य, (2) उत्तीर्ण, (3) राष्ट्रपति,(4) ग्वालियर !

प्रश्न 3. नीचे दिए वाक्यों में से क्रिया- विशेषण के शब्द छाँटकर लिखिए —
(1) वे धूप में बाहर बैठे थे !………………………….…
(2) वह थोड़ा लुढ़क गया !…………………………………
(3) लड़की जोर-जोर से चीख रही थी !………………………
(4) राम अपनी बहिन को बहुत सता रहा था !……….…………
उत्तर
= क्रिया- विशेषण इस प्रकार है –(1) बाहर , (2) थोड़ा, (3) जोर-जोर से , (4) बहुत !

प्रश्न 4. उदाहरण के अनुसार नीचे लिखे शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग कीजिए —
उत्तर
= शब्द                मूल शब्द       प्रत्यय
            धनवान             धन              + वान
           पुस्तकीय           पुस्तक         + ईय
           सक्रियता           सक्रिय          + ता
           गाड़ीवान           गाड़ी            + वान
           विशेषता           विशेष           + ता
           कृतित्व             कृति             + त्व


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !