पाठ 11
आदर्श और वरदान
- संकलित
MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 11 Aadarsh Aur Vardan
Download Lesson
MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 11 Aadarsh Aur Vardan
Online Video
MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 11 Aadarsh Aur Vardan
Textual Exercise
नए शब्द
महक =खुशबू।
मटमैला= मिट्टी के रंग वाला।
पुरातनता= पुरानापन प्राचीनता।
कलेजा मुँह को आना= बेचैन हो जाना, घबरा जाना।
शिष्टता =सभ्य,व्यवहार।,
शिष्ट= सभ्य।
पारावार =समुद्र, असीम।
नि:स्वार्थ =बिना स्वार्थ के।
स्मृतियां= यादें।
उद्वेलित= विकल , बेचैन।
आतुरता अधीरता, जल्दबाजी।
स्तब्ध निश्चेष्ट , शांत।
गुबार धूल।
धुंध =धुआँ,कोहरा।
अक्स =परछाईं , चित्र।
अनुभव विस्तार—
प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न–
(क) सही जोड़ी बनाइए–
(अ) (ब)
(1) प्रात:काल (क) असुविधा
(2) मिलना (ख) नूतन
(3) पुरातन (ग) शत्रु
(4) सुविधा (घ) बिछुड़ना
(5) मित्र (ड़) संध्या
उत्तर:- (1)→(ड़),(2)→(घ),(3)→(ख),(4)→(क),(5)→(ग)।
(ख) सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
(अ) सुख का समय ………………व्यातीत हो जाता है। (शीघ्रता से/ देश से)
(ब) छगन और दीनू की मित्रता भी……...……………की सी मित्रता थी। (राम-कृष्ण / कृष्ण-सुदामा )
(स) लिफाफे पर प्रेषक के स्थान पर लिखा था। (डॉ. छगन चौधरी/ दीनानाथ शर्मा)
(द) मेरे चिराग को तुमने ……………से बचाया है। (जलने/ बुझने)
उत्तर:- (अ) शीघ्रता से, (ब) कृष्ण-सुदामा,(स) डॉ. छगन चौधरी,(द) बुझने।
प्रश्न.2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न—
अ) दीनू को डूबने से किसने बचाया ?
उत्तर:- दीनू को डूबने से छगन ने बचाया।
ब) नर्सिंग होम किसने खोला था ?
उत्तर:- नर्सिंग होम डॉ.छगन चौधरी ने खोला था।
स) योग्यता सूची में शीर्ष स्थान पर किसका नाम था ?
उत्तर:- योग्यता सूची में शीर्ष स्थान पर छगन का नाम था।
द) छगन की पढ़ाई पूरी करवाने की जिम्मेदारी किसने ली ?
उत्तर:- छगन की पढ़ाई पूरी करवाने की जिम्मेदारी दीनानाथ शर्मा के पिता ने ली।
ई) नर्सिंग होम किस स्थान पर खोला गया था ?
उत्तर:- नर्सिंग होम रतनगढ़ में खोला गया था।
प्रश्न.3 लघु उत्तरीय प्रश्न—
अ) सच्चे मन से की गई मित्रता की क्या विशेषता होती है ?
उत्तर:- सच्चे मन से की गई मित्रता निस्वार्थ तथा निर्मल होती है। इसमें बड़े-छोटे, ऊँच-नीच का भेद नही होता है। सच्चे मित्र एक-दूसरे के सुख-दु:ख मे सहभागी बनते हैं। ये बातें ही आदर्श मित्रता की स्थापना करती हैं।
ब) छगन के चरित्र की कोई चार विशेषताएं बताइए ?
उत्तर:- छगन के चरित्र की प्रमुख चार विशेषताएं इस प्रकार है—
(1) परोपकारी–:- छगन सहज रूप से परोपकारी स्वभाव का है इसीलिए वह चिल्लाने की आवाज सुनकर दीनू को बचाने तालाब में कूद पड़ता है
(2) सरल तथा शिष्ट व्यवहार–:- छगन का व्यवहार अत्यंत सरल एवं शिष्टाचार पूर्ण है
(3) प्रतिभावान–:- छगन प्रतिभावान छात्र है इसीलिए परीक्षा परिणाम में उसका नाम शीर्ष पर आता है
(4) अहसान मानने वाला–:- छगन दीनानाथ द्वारा किए गए उपकार को याद रखता है, इसीलिए नर्सिंग होम के उद्घाटन के लिए उन्हें आमंत्रित करता है
स) दीनू और छगन एक दूसरे को ॠणी क्यों मान रहे थे ?
उत्तर:- दीनू और छगन गहरे मित्र थे। दीनू छगन को अपना आदर्श मानता था। उसी के साथ उसकी पढ़ाई ठीक तरह हो रही थी। दूसरी ओर गरीब छगन के लिए दीनू एक वरदान की तरह था, जिसके कारण वह पढ़ पा रहा था। इसीलिए वे एक-दूसरे को ॠणी मानते थे।
द) छगन की आर्थिक स्थिति कैसी थी ?
उत्तर:- छगन एक गरीब किसान का बेटा है। उसके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। गाँव के बाहर उसका सामान्य सा घर था। गरीबी के कारण पढ़ाई की फीस न दे पाने पर उसकी पढ़ाई छूट गई। वह बकरियाँ चराता था। उसकी गरीबी को देखकर शर्मा जी ने उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली।
ई) दीनू और छगन की मित्रता की तुलना कृष्ण और सुदामा से क्यों की गई है ?
उत्तर:- दीनू एक सम्पन्न परिवार का बालक था। उसके पिता सरकारी अधिकारी थे। घर मे सभी सुविधाएँ थीं। दीनू की सेवा में नौकर - चाकर लगे ही रहते थे। जबकि छगन एक गरीब किसान का बेटा था। उसके पिता के पास पढ़ाई की फीस देने के लिए भी पैसे नहीं थे। वह गाँव के बाहर रहता था। पढ़ाई छोड़कर वह बकरी चराता था। एक अमीर था। दूसरा गरीब पर दोनों में मित्रता गहरी थी। इसीलिए उनकी मित्रता की तुलना कृष्ण सुदामा से की गई है।

भाषा की बात—
प्रश्न 1. बोलिए और लिखिए—
छात्रवृत्ति, नि:स्वार्थ, स्तब्ध, आचरण, डॉक्टर ।
उत्तर:- विद्यार्थी ऊपर दिए गए शब्दों का सही उच्चारण करने और शुध्द वर्तनी में लिखने का अभ्यास करे
प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों में ‘स’,‘श’,‘ष’ वर्णों को उचित स्थान पर रखकर अशुध्द शब्दों को शुध्द कीजिए ?
बरबश, शिश्टता, सीर्ष, पुश्टि, साशन, रासन।
उत्तर:- अशुध्द शब्द शुध्द शब्द
बरबश बरबस
शिश्टता शिष्टता
सीर्ष शीर्ष
पुश्टि पुष्टि
साशन शासन
रासन राशन
प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों को वर्ण क्रमानुसार लिखिए—
अचानक , आँखे, उन्हें, ईश्वर, आराम , आचरण, अच्छा, ऊपर, इधर, औकात, एक , उद्वेलित, ऐतिहासिक, अंगूर, अंबर।
उत्तर:- अंगूर, अंबर, अचानक, अच्छा, आँखे, आचरण, आराम, इधर, ईश्वर, उद्वेलित, उन्हें, ऊपर, एक , ऐतिहासिक, औकात।
प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम, तद्भव, देशज, और विदेशी शब्द अलग -अलग कीजिए—
निमंत्रण, दरवाजा, मात्र , वृक्ष, नर्सिंग होम, स्कूल, छात्रवृत्ति, सुबक , छाँह , सरपट, स्थानान्तरण, तीव्र, पगडण्डी।
उत्तर:- तत्सम शब्द— निमंत्रण, मात्र, वृक्ष, छात्रवृत्ति, स्थानान्तरण, तीव्र।
तद्भव शब्द– छाँह, पगडण्डी।
देशज शब्द– सुबक, सरपट।
विदेशी शब्द– नर्सिंग होम, स्कूल, दरवाजा।
प्रश्न 5. ‘आ’ उपसर्ग मे ‘चरण’ शब्द जोड़कर बनता है ‘आचरण’ इसी प्रकार ‘आ’ उपसर्ग लगाकर पाँच शब्द बनाइए।
उत्तर:- (1) आगमन, (2) आदान,(3)आजन्म,(4) आकर्षण,(5) आक्रमण।
प्रश्न 6. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए—
(क) देशभक्त देश के लिए अपनी जान की ……………लगाने से पीछे नहीं हटते। (बाजी/ होड़)
(ख) अपने पुत्र को सही सलामत देखकर माँ की आँखे …………आईं। (भर/तर)
(ग) कृष्ण-सुदामा के मिलन की बड़ी सुखद ………….थी। (घड़ी/ जोड़ी)
(घ) शेर को सामने देख राहुल का कलेजा………….को आ गया। (मुँह /सिर)
(ड़) अतीत के पलो को यादकर आशीष के होठ …………लगे। (फड़कने / कटने)
उत्तर:- (क) बाजी, (ख) भर, (ग) घड़ी, (घ) मुँह, (ड़) फड़कने ।