MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 12 Samay Par Milne Wale

 

पाठ 12

  समय पर मिलने वाले

- हरिशंकर परसाई





MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 12 Samay Par Milne Wale

Download Lesson




MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 12 Samay Par Milne Wale

Online Video





MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 12 Samay Par Milne Wale

Textual Exercise

नए शब्द–

मुट्ठी भर =बहुत थोड़े। 

बर्दाश्त करना =सहन करना। 

मट्ठर =बेकार, सुस्त,आलसी। 

अवहेलना =अवज्ञा, आज्ञा न मानना। 

गा़फ़िल= बेसुध,असावधान। 

निर्वाह करना =निभाना। 

अवमानना =अनादर।

अनुभव विस्तार—


प्रश्न.1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न–

(क) सही जोड़ी बनाइए–

(1) सज्जनतावश उन्हें भी‘आदमी’ (क) उस वक्त मैं कभी नहीं जाता
कह देते है।
(2) वे जिस वक्त घर मिलने का वादा करते हैं। (ख) उनका बाहर स्वतंत्रता से निकलना बंद है।
(3) भीतर औरतें परेशान हैं ।         (ग) ‘ऐ‚ पापा बाहर गए हैं ’।
(4) लड़का फिर कहता हैं ।          (घ) ये असल में ‘टाइमपीस’ हैं।
उत्तर:- (1) →(घ)‚(2)→(क)‚(3)→(ख)‚(4)→(ग)



(ख) सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
(अ) इसके बाद कुछ मुट्ठी भर …………बचते हैं, जो समय पर मिलते हैं। (जीवधारी/चक्रधारी)
(ब) मित्र की भावुकता और ……………के सामने मै भी गाफिल हो गया। (शिष्टता/ धृष्टता)
(स) इस बार आत्मा ने मनुष्य का ……………लिया है। (चोला / झोला)
(द) क्रोध में हमारा चेहरा ………….….हो जाता है। (नीला/ लाल)

उत्तर:- (अ) जीवधारी, (ब) शिष्टता, (स) चोला, (द) लाल।


प्रश्न 2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न–

(अ) परसाई जी के अनुसार मनुष्य कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर
:- परसाई जी के अनुसार मनुष्य तीन प्रकार के होते है।


(ब) लेखक ने ‘टाइमपीस’ किन मनुष्यों को कहा है ?
उत्तर
:- लेखक हरिशंकर परसाई ने उन मनुष्यों को ‘टाइमपीस ’ कहा है जो समय पर घर मिलते हैं और समय पर दूसरों के घर जाते हैं।


(स) समाज में किन मनुष्यों की निन्दा की जाती हैं ?
उत्तर
:- जो समय का ध्यान नही रखते समाज में उन लोगों की निन्दा की जाती है।


(द) समय पर न मिलने वाले यदि समय पर मिल जाएँ तो कैसा लगता है ?
उत्तर
:- समय पर न मिलने वाले यदि समय पर मिल जाएँ तो ऐसा लगता है कि भगवान को पा लिया।


प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न–

(अ) समय निर्धारित कर समय पर मिलने वालों से क्या कठिनाई होती है ?
उत्तर
:- मिलने का समय निर्धारित करके न मिलने वाले लोगों से बहुत कठिनाई होती है। बैठे-बैठे उनकी प्रतीक्षा करनी पड़ती हैं। बैठने में ऊब होती है। घर वालों की अवहेलना सहनी पड़ती हैं। ऊपर से समय खराब होता है


(ब) समय पर न मिलने वालों की प्रतीक्षा करने में कैसा अनुभव होता है ?
उत्तर
:- समय निर्धारित करके न मिलने वालों की प्रतीक्षा करने में बहुत बुरा अनुभव होता है। व्यर्थ में समय खराब करना पड़ता है। बिना काम के बैठे ऊब हो जाती है। घर बैठकर प्रतीक्षा करने पर घर के सदस्य परेशान होते, तो उपेक्षा करते हैं। वह अवहेलना झेलनी पड़ती है ।


(स) लड़का पूछने से पहले क्या उत्तर देता हैं ?
उत्तर
:- पहले दिन समय पर नहीं मिले तो हम दूसरे दिन उनके दरवाजे पर पहुँच गए। बड़े लड़के ने हमको देख लिया वह फाटक पर आ गया। हमारे पूछे बिना ही उसने उत्तर दिया “ वे घर पर नही है।”


(द) लेखक ने कई अनुभवों के बाद क्या किया ?
उत्तर
:- लेखक ने कई अनुभवों के बाद सावधानी बरतना प्रारम्भ कर दिया। उन्होंने निर्णय लिया कि जिस समय घर मिलने का वादा करे उस समय वे घर नहीं जाते और जब वे उनके घर आने का समय तय करते उस समय लेखक बिना चिन्ता के बाहर घूमते रहते। उन्हें विश्वास हो गया कि वे नहीं आयेंगे।


भाषा की बात

प्रश्न 1. बोलिए एवं लिखिए–
मट्ठर , औपचारिकता, स्वतंत्रता, अवहेलना।
उत्तर
:- विद्यार्थी इन शब्दों को ठीक से बोलने और शुध्द वर्तनी मे लिखने का अभ्यास करें।


प्रश्न. 2 निम्नलिखित शब्दों की शुध्द वर्तनी पर गोला लगाइए—
1. शिष्टता शिस्टता शिष्ट्यता
2. आनिश्चित अनिश्चित आनश्निता
3. अवमानना अपमानना अपमनना
4. अनूभव अनुभाव अनुभव
उत्तर
:- 1. शिष्टता, 2. अनिश्चित, 3. अवमानना , 4. अनुभव ।


प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए–
जीवधारी, बैठक, अभ्यास, विश्वास, विज्ञापन ।
उत्तर
:- जीवधारी– भगवान हर जीवधारी को खाना देता है।
बैठक– हमें बैठक में समय पर पहुँचना चाहिए।
अभ्यास– विद्या अभ्यास से आती है।
विश्वास – मित्रता पर विश्वास किया जाता है।
विज्ञापन– वस्तुओं की बिक्री के लिए विज्ञापन का सहारा लेना आवश्यक है।


प्रश्न . 4 निम्नलिखित शब्दों में से उर्दू, अंग्रेजी और हिन्दी शब्द छाँटकर लिखिए–
शिष्टता, अखबार, स्वतंत्रता, टाइमपीस, अफसोस, अनुचित, एजेन्ट, निन्दा, कमेटी, तबादला, निमंत्रण,आत्मा, आफिस, दिलचस्पी, टेबिल।
उत्तर
:- उर्द शब्द– अखबार, अफसोस, तबादला,दिलचस्पी।
अंग्रेजी शब्द– टाइमपीस, एजेन्ट, कमेटी, आफिस, टेबिल।
हिन्दी शब्द– शिष्टता, स्वतंत्रता,अनुचित, निन्दा, निमंत्रण, आत्मा ।


प्रश्न .5 ‘भव’ में ‘अनु’ उपसर्ग लगाकर अनुभव शब्द बना है। निम्नलिखित शब्दों में इसी प्रकार ‘अनु’ उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए–
कूल, सार , करण , मोदन , मति, मान।
उत्तर
:- 1. अनुकूल, 2. अनुसार, 3. अनुकरण, 4. अनुमोदन, 5. अनुमति, 6. अनुमान।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !