MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 10 Amir Khusro

 पाठ 10

अमीर खुसरो

संकलित


MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 10 Amir Khusro

Download Lesson




MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 10 Amir Khusro

Online Video




MP Board Class 8 Hindi Sugam Bharti Chapter 10 Amir Khusro

Textual Exercise

नए शब्द

उद्गार = विचार। 

अलौकिक =अद्भूत ,अपूर्व। 

अनुयायी =पीछे चलने वाला, किसी मत को मानने वाला। 

आध्यात्मिक =अध्यात्म से संबंधित,आत्मा से संबंधित। वैराग्य =विरक्ति, संसार से उदासीनता।


अनुभव विस्तार

प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न –
(क) सही जोड़ी बनाइए—

(अ)(ब)
(1) अमीर खुसरो के बचपन का नाम(क) बसन्त गीत
(2) निजामुद्दीन औलिया(ख) मुख पर डारे केस
(3) ननिहाल का वातावरण(ग) सूफी संत
(4) लोकगीत(घ) अबुल हसन यमीनुद्दीन
(5) गोरी सोवे सेज पर(ड़) धार्मिक समन्वय


(ख) सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
(अ) खुसरो के पिता …………………….थे। (मालदार / जागीरदार)
(ब) अमीर खुसरो पर ……………संस्कारों का प्रभाव था। (विदेशी / भारतीय)
(स) पिता की मृत्यु के बाद खुसरो अपने....……………के घर आकर रहने लगे (नाना / दादा)
(द) खुसरो ने ………………मे काव्य रचा। (मातृभाषा / लोकभाषा)
(ई) अमीर खुसरो का परिवार …………………देश से आकर भारत में बसा था। (तुर्की /पुर्तगाल)
उत्तर:
- (अ) जागीरदार,(ब) भारतीय,(स) नाना,(द) लोकभाषा,(ई) तुर्की।

प्रश्न 2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(अ) अमीर खुसरो का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर:-
अमीर खुसरो का जन्म सन् 1253 में दिल्ली के पास पटियाला गांव में हुआ था।


(ब) खुसरो के गुरु कौन थे ?
उत्तर:-
खुसरो के गुरु प्रसिद्ध संत हजरत निजामुद्दीन औलिया थे।


(स) अमीर खुसरो के मन को छूने वाले गीत कौन-से है ?
उत्तर:-
अमीर खुसरो के बसन्त गीत एवं बाबुल गीत मन को छूने वाले हैं ।


(द) अमीर खुसरो को वैराग्य कब हुआ ?
उत्तर:
- गुरु जी की मृत्यु के बाद अमीर खुसरो को वैराग्य हो गया।


(ई) सूफी मत केे अनुसार ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग क्या है ?
उत्तर:-
सूफी मत के अनुसार ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग अलौकिक प्रेम है ।


प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न—

(अ) खुसरो की कृतियाँ हमें क्या शिक्षा देती हैं ?
उत्तर:-
खुसरो प्रतिभावान संत कवि थे। उन्होंने पहेलियों मुकरियों तथा गीतों की रचना की। अपनी रचनाओं में उन्होंने धर्मनिरपेक्षता, देशप्रेम तथा इंसानी बराबरी का वर्णन किया। इससे हमें लोगों को जोड़ने की शिक्षाएँ मिलती हैं। इनसे सीखते हैं कि हमें सच्चा हिन्दुस्तानी कैसे बना जा सकता हैं।


(ब) भारत देश की प्रशंसा अमीर खुसरो किस रूप में करते हैं ?
उत्तर:-
खुसरो की रचनाओं में भारत की जलवायु, प्रकृति, पशु-पंक्षी ,भाषाओ आदि की विस्तृत जानकारियाँ दी है। उन्होंने अपने काव्य में भारत की खूब प्रशंसा की है। वे कहते थे ‘यह मेरा वतन हैं , मेरी भारत माता है ।’ धर्मनिरपेक्षता, देशप्रेम तथा समानता की भावना उन्होंने भारत में देखी जिसे अपनी रचनाओं में व्यक्त किया।


(स) खुसरो की रचनाओं में कौन-कौनसे दर्शन समाहित हैं ?
उत्तर:-
खुसरो एक महान दार्शनिक थे। उन्हें वेदान्त दर्शन, बौध्द दर्शन तथा इस्लाम दर्शन का अच्छा ज्ञान था। इन दर्शनों को इन्होंने अपनी रचनाओं में समाहित किया है।


(द) मुकरी का उदाहरण देते हुए उसका अर्थ स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर:-
खुसरो ने मुकरियों में एक बात को कहते हुए मुकरकर दूसरी बाते कहने का अच्छा प्रयोग किया है। उनकी मुकरी का एक उदाहरण देखिए—
वह आवे तो शादी होय, उस बिन दूजा और न कोय।
मीठे लगे वाके बोल, क्यों सखि साजन,ना सखि ढोल।।
अर्थ:– एक सखी कहती है की यदि वह आ जाये तो शादी हो जायेगी। उसके अतिरिक्त और कोई नही जो शादी करा सके। उसकी आवाज बड़ी मधुर लगती है। दूसरी सखी उससे पूछती है कि सखी क्या वह प्रियतम है तो पहली सखी मुकर जाती है और कहती है कि साजन नहीं ढोल है जिसकी मै बात कर रही हूँ ।


(ई) खुसरो की अंतिम रचना कौन-सी थी, वह किस घटना से संबंधित थी ?
उत्तर:-
खुसरो दिल्ली से बाहर थे तब उन्हें अपने गुरु हजरत निजामउद्दीन औलिया के निधन का समाचार मिला। वे तुरन्त दिल्ली आ गए। गुरु के अंतिम दर्शनों के समय उनकी आँखों से आंसुओ की धारा बहने लगी तभी उन्होंने कहा–
गोरी सोवे सेज पर, मुख पर डाले केस ।
चल खुसरो घर आपने, रैन भई चहुँ देख।।
यह उनकी अंतिम रचना थी जो गुरु की मृत्यु की दुर्घटना से संबंधित है ।
भाषा की बात—

प्रश्न 1. बोलिए और लिखिए –
आत्मीय, कुशाग्र , साहित्यिक, समन्वय, धर्मनिरपेक्षता, अश्रुधारा , बैराग्य ।
उत्तर:-
विद्यार्थी इन शब्दो का सही उच्चारण करने और शुध्द रूप में लिखने का अभ्यास करे।


प्रश्न 2. नीचे लिखे शब्दो की वर्तनी सुधारिए–
प्रस्तुत, गुरुक्रपा , ननीहाल , जलवायु , अनुयाई ।
उत्तर:-
प्रस्तुत , गुरूकृपा, ननिहाल, जलवायु , अनुयायी।


प्रश्न 3. नीचे दिए वाक्यो में उपयुक्त विराम चिन्ह लगाइए–
(क) गाँधी जी ने कहा था सदा सत्य बोलो
(ख) राम मोहन सौरभ और कमल घमूने गए
(ग) झूठ बोलना पाप की जड़ है शिक्षक ने कहा
(घ) बाजार से सब्जी ले आए इन्हे डलिया में रख दो
उत्तर:
- (क) गाँधी जी ने कहा था, “सदा सत्य बोलो ”।
(ख) राम,मोहन, सौरभ और कमल घूमने गए।
(ग) “झूठ बोलना पाप की जड़ है” शिक्षक ने कहा।
(घ) बाजार से सब्जी ले आए , इन्हें डलिया में रख दो ।


प्रश्न 4. नीचे दिए विग्रह पदो के सामासिक पद बनाइए–
(क) बैलों की गाड़ी
(ख) राजा की सभा
(ग) देश के लिए भक्ति
(घ) भाई और बहिन ।
उत्तर:-
(क) बैलगाड़ी,(ख) राज सभा, (ग) देश भक्ति, (घ) भाई-बहिन ।


प्रश्न 5. विलोम शब्दों की सही जोड़ी बनाइए—
        (1) प्रशंसा                (क) अरूचि
        (2) रूचि                 (ख) घृणा
        (3) प्रेम                    (ग) निन्दा
        (4) नारी                  (घ) अप्रभावित
        (5) प्रभावित            (ड़) नर
उत्तर:-
(1)→(ग),(2)→(क),(3)→(ख),(4)→(ड़),(5)→(घ)।


प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यो मे शब्दों को सही क्रम में लिखिए–
(क) एक जागीरदार थे पिता के खुसरो।
(ख) खुसरो ने काव्य रचा लोकभाषा मे।
(ग) अन्तिम रचना थी उनकी यह।
(घ) गुरू के सम्पर्क में आए वे यहीं।
(ड़) खुसरो भी मत अनुयायी इसी के बन गए।
उत्तर:-
(क) खुसरो के पिता एक जागीरदार थे।
(ख) खुसरो ने लोकभाषा मे काव्य रचा।
(ग) उनकी यह अंतिम रचना थी।
(घ) वे यही गुरू के सम्पर्क मे आए।
(ड़) खुसरो भी इसी मत के अनुयायी बन गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !