Muskan Ek Oushadhi | Class 7 | Hindi | Chapter 23


पाठ 23

मुस्कान एक औषधि

डॉ. भीमराज शास्त्री


Online Lecture




शब्दार्थ
आभा =चमक
आन्तरिक= अन्दर की
परिधान = वस्त्र
कृतिम = बनावटी
नैसर्गिक = प्राकृतिक, जन्मजात
भव्य = विशाल और सुन्दर
परिवेश = वातावरण
बाहय = बाहरी
सजधज = सजा सँवरा
शूल = काँटा
स्फूर्ति = फुर्ती, तेज
माहिर = निपुण, दक्ष
निश्छल = छल रहित

1. (क) सही जोड़ी बनाइए
1. व्यक्तित्व                - आन्तरिक
2. बाहय      -आकर्षक
3. शूल         - बगीचा
4. बाग      - फूल
उत्तर- 1 आकर्षक
2 आन्तरिक
3 फूल
4 बगीचा

(ख) दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. मुस्काने व हँसने का .........में बहुत अधिक महत्व है। (जीवन/प्राण)
2. साइकिल चलाना या तैरना .......जाता है। (पढ़ा/सीखा)
3. हँसने वाला व्यक्ति शारीरिक और ....... दृष्टि से स्वस्थ्य होता है। (मानसिक/आर्थिक)
4. हँसना केवल मनुष्य को ही दिया हुआ ईश्वर का ......... है। (अभिशाप/वरदान)
उत्तर :
1. मुस्काने व हँसने का जीवन में बहुत अधिक महत्व है।
2. साइकिल चलाना या तैरना सीखा जाता है।
3 हँसने वाला व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ्य होता है। 
4. हँसना केवल मनुष्य को ही दिया हुआ ईश्वर का वरदान है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए
(क) व्यक्तित्व में चमक कैसे आती है?
उत्तर =मुस्कान से व्यक्तित्व में चमक आती है।

(ख) हँसमुख व्यक्ति कैसा होता है?
उत्तर = हँसमुख चेहरे वाले व्यक्ति का असर अनूठा होता है।

(ग) हरबर्ट सेम्युअल का क्या कथन है?
उत्तर= हरबर्ट सेम्युअल का कहना है - यह दुनिया दर्पण की तरह है, आप गुस्सा करेंगे, तो वह आप पर गुस्सा करेगा। आप इस पर मुस्कुरायेंगे, तो वह आप पर मुस्कुराएगी।

(घ) लेखक ने कला की संज्ञा किसको दी है?
उत्तर= हल्की फुल्की बातों से मुस्कराहट के साथ दूसरों के मन में खुशी पैदा करना भी एक कला है।

लघुत्तरीय प्रश्न
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए
(क) मुस्कान को किस प्रकार का हथियार बताया गया है?
उत्तर= मुस्कान एक ऐसा हथियार है जिसका निशाना खाली नहीं जाता। यह सदा सुखद होता है। मुस्कान के साथ आपकी दुनिया सदा रोशन रहती है।

(ख) हँसी को औषधि क्यों कहा गया है?
उत्तर= जब तक आप अंदर से खुशी महसूस नहीं करते तब तक बाहरी हँसी हँसना मुश्किल होता है। कहा जाता है कि हंसी एक औषधि है। हँसने से दुःख दर्द दूर हो जाता है।

(ग) बच्चों की हँसी किस प्रकार की होती है?
उत्तर= बच्चों की हँसी निश्छल एवं खिली धूप सी सुहावनी होती है। उनकी किलकारी घर के वातावरण को महका देती है। उनकी हँसी में निर्मलता होती है। मन मोहक हँसी से खिलखिलाते बच्चों का मुख कितना सुंदर लगता है। बच्चों की हँसी का बहुत असर होता है।

(घ) मोनालिसा की खुशी का राज क्या था? वैज्ञानिको ने इस विषय में क्या तर्क दिए हैं?
उत्तर= मोनालिसा की खुशी का राज उनकी मुस्कान में था ।वैज्ञानिको की खोज के अनुसार उनकी हँसी 83 प्रतिशत, 9 प्रतिशत दुःख और 6 प्रतिशत हिस्सा भय का था। उनमें 2 प्रतिशत आशंका भी थी ।

(ङ) हँसी को दौलत और खजाने की संज्ञा क्यों दी गई है?
उत्तर= हँसी एक दौलत है, हँसी एक खजाना है।जिसके पास यह खजाना होता है, उसके पास किसी बात की कमी नहीं होती है। हंसना ही जीतना है। घृणा, द्वेष, वैमनस्य और शत्रुता पर हास्य और प्रेम की विजय होती है। अतः बाग बगीचों में ठहाका लगाकर हँसो और जब भी अवसर मिले जी भरकर हँसते रहो।




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !