
पाठ 2
जल ही जीवन है
प्रश्न अभ्यास
प्रसंग- प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठय- पुस्तक सुगम भारती 6 में संकलित कविता “मैं ढूंढता तुझे था" से लिया गया है। इसके कवि रामनरेश त्रिपाठी हैं। इसमे उन्होंने ईश्वर की महिमा का गुणगान किया है।
व्याख्या –मानव ईश्वर को बाग बगीचे में ढूंढ़ता है किन्तु वह तो दीन - दुखियों के द्वार पर खड़ा होता है ईश्वर किसी की आह बनकर मानव को पुकारता है किंतु लोग अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं। वे सोचते है कि संगीत और भजन गाने से ईश्वर खुश होगा और उसकी पुकार सुन लेगा लेकिन ऐसा नहीं होता है। क्योंकि ईश्वर तो गिरे हुए को उठाने में लगा होता है। लोग संसार से उदासीन होकर ईश्वर को खोजते हैं परंतु वह किसी के पतन को उत्थान में बदल रहा है।
विशेष--(1) ईश्वर की महिमा का गुणगान है।
(2) अनुप्रास अलंकार का प्रयोग किया गया है।
(3) कविता लयात्मक औऱ संगीतात्मक है।
2, तू रूप है किरण में---------------मेरे अधीर मन में।
प्रसंग-- प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठय- पुस्तक सुगम भारती 6 में संकलित कविता “मैं ढूंढता तुझे था" से लिया गया है। इसके कवि रामनरेश त्रिपाठी हैं। इसमे उन्होंने ईश्वर की महिमा का गुणगान किया है
व्याख्या--कवि ईश्वर की महिमा का गुणगान करते हुए कहता है वह किरण मे रुप है, पुष्प में सौंदर्य है। पवन में प्राण है और गगन में विस्तार है।कवि प्रार्थना करता है।कि ईश्वर उसमें प्रतिभा, प्रदान करे ताकि वह उसे (ईश्वर को) ऑंखों में, मन में, और देख सके। कठिनाईयों और दुखों का इतिहास गौरवशाली होता हैं। कवि ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि, वह उसमे कष्ट सहने की क्षमता दे ताकि वह दुःख मे हार नहीं माने और साथ ही दुःख के छड़ो में ईश्वर को भूले नहीं।
विशेष--(1) ईश्वर की महिमा का गुणगान है।
(2) अनुप्रास अलंकार का प्रयोग किया गया है।
(3) कविता लयात्मक और संगीतात्मक है।
1, (क) सही जोड़ी बनाइए-
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. देवताओं का – (क) उर्वरा शक्ति
2. धरती की – (ख) पाठ्यक्रम
3. राजेन्द्र सिंह को – (ग) वरदान
4. विश्वविद्यालय – (घ) मैगसेसे सम्मान
उत्तर
1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ख)
(ख) सही शब्द छांटकर रिक्त-स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. भूमि के भीतर जो जल है, उसे हम अनेक विधियों द्वारा…कर सकते हैं।
(संरक्षित/दोहित)
2. पानी रुकेगा तो धरती में…जाएगा।
(समा/बह)
3. बरसाती पानी का संरक्षण अत्यंत…है।
(आवश्यक/अनावश्यक)
4. रिमोट सेंसिंग एक तकनीक है जिसकी सहायता से धरती के…चित्र खींचे जाते हैं।
(आंतरिक/बाह्य)
उत्तर
1. दोहित
2. समा
3. आवश्यक
4. आंतरिक।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए
(क) गंगाजल को क्या कहा गया है?
उत्तर - गंगाजल को अमृत कहा गया है।
(ख) जल संरक्षण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - जल को विभिन्न तरीकों से सुरक्षित रखना एवम् उसका दुरुपयोग नहीं करना ही जल-संरक्षण कहलाता है।
(ग) राजेन्द्र सिंह को कौन-सा सम्मान प्राप्त हुआ?
उत्तर -उन्हें मैगसेसे सम्मान मिला।।
(घ) जल संरक्षण की दिशा में राजस्थान के अतिरिक्त और कौन-कौन से प्रदेशों में काम प्रारम्भ हुआ है?
उत्तर - अन्य प्रदेशों के नाम हैं-मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात।
(ङ) हम जल भंडार को किस प्रकार खाली करते जा रहे हैं?
उत्तर -बोरिंग अथवा नलकूपों के माध्यम से आवश्यकता से अधिक जल निकालकर हम जल भंडार को खाली करते जा रहे हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से पाँच वाक्यों में दीजिए
(क) जल को देवताओं का वरदान क्यों कहा गया है?
उत्तर - जल एक अनुपम प्राकृतिक उपहार है। इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं। हर कदम पर इसकी आवश्यकता होती है। इसकी महत्ता से सभी परिचित हैं। इसीलिए इसे देवताओं का वरदान कहा गया है।
(ख) भू-जल स्रोतों के अंधाधुंध दोहन से क्या हानि हो रही है?
उत्तर - भू-जल स्रोतों के अंधाधुंध दोहन से धीरे-धीरे इनके स्रोत खत्म होने लगे हैं। पानी की किल्लत चारों | तरफ फैल रही है। धरती की हरियाली खत्म होने लगी है। खेती पर भी इनका बुरा असर पड़ रहा है।
(ग) राजस्थान में जल-संरक्षण से होने वाले लाभ बताइए।
उत्तर - राजस्थान में जल-संरक्षण से वहाँ भू-जल का स्तर ऊपर उठ गया है। वहाँ के कंओं में पानी आ गया है। चारो तरफ हरियाली छा गई है। धरती की उर्वरा-शक्ति बढ़ गई है। फसल-चक्र बदल गया है। अरावली की पहाड़ियों पर फिर से पेड़-पौधे उगने लगे हैं।
(घ) बरसाती पानी का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर - बरसाती पानी का संरक्षण होने से भू-जल का स्तर ऊपर उटेगा, जिससे आसपास के कुंओं में पानी आएगा। सूखी धरती को पानी मिलने से हरियाली होगी और खेती भी लहलहा उठेगी
(ङ) रिमोट-सेंसिंग तकनीक क्या है?
उत्तर - इस तकनीक के माध्या से धरती के किसी भी हिस्से का चित्र लिया जा सकता है। इन चित्रों में धरती की आंतरिक रचना स्पष्ट हो जाती है। आंतरिक रचना जानकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन-सी जगह पानी जमा किया जा सकता है। इससे यह भी पता चल जाता है कि ज़मीन के भीतर पानी किस गति से रिसेगा।
भाषा की बात
प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए
संरक्षण, वसुन्धरा, प्राकृतिक, अमृत, अंधाधुंध
उत्तर - स्वयं करें।
5. निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिए
अन्र्तगत, रिण, वेज्ञानिक, हरयाली, स्त्रोत
उत्तर -अन्तर्गत, ऋण, वैज्ञानिक, हरियाली, स्रोत।
प्रश्न 6. -निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
अनुपम, जल-संरक्षण, पतित-पावनी, नल-कूप, जल-भंडार
उत्तर -अनुपम-बरसात में धरती की छटा अनुपम हो जाती है।
जल-संरक्षण- वर्तमान समय में जल-संरक्षण अत्यंत जरूरी है।
पतित-पावनी-गंगा को पतित-पावनी कहा जाता है।
नल-कूप-नलकूपों से सिंचाई की जाती है।
जल-भंडार-हमें जल-भंडार को खाली नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 7.निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम एवं तद्भव शब्दों को छांटिए
सूत, दांत, ऊंचा, कर्ण, सूर्य, सत्य, शीतल, आचरण
उत्तर -तत्सम शब्द-कण, सूर्य, सत्य, शीतल, आचरण
तद्भव शब्द-सूत, दांत, ऊंचा।
8. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए
जल, गंगा, भूमि, पेड़, नदी, पहाड़
उत्तर - जल-पानी, नीर।
गंगा-भागीरथी, देवनदी।
भूमि-धरती, बसुन्धरा
पेड़-वृक्ष, तरु
नदी-सरिता, सलिल।
पहाड-पर्वत, शैल।
प्रश्न 9. निम्नलिखित विलोम शब्दों की सही जोड़ी बनाइए
उत्तर 1. अमृत (क) गरीब
2. देवता – (ख) पतन
3. उत्थान – (ग) निर्जीव
4. अमीर – (घ) दानव
5. सजीव – (ङ) विष
उत्तर - 1. (ङ), 2. (घ), 3. (ख), 4. (क), 5. (ग)
Hindi (Sugam Bharti) Related Links
Chapter 2. जल ही जीवन है
Chapter 2. जल ही जीवन है