MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 20 Kittur Ki Rani Chennamma

   पाठ 20

 कित्तूर की रानी चेन्नम्मा?





MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 20 Kittur Ki Rani Chennamma

Download Lesson




MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 20 Kittur Ki Rani Chennamma

Online Video




MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 20 Kittur Ki Rani Chennamma

Textual Exercise

नए शब्द

शब्दार्थ –

कंपनी= अंग्रेजो की ईस्ट इंडिया कंपनी। 

प्रतीक्षा =इंतज़ार, बाट जोहना। 

ससम्मान=आदर के साथ। 

फरमान=आदेश। 

बेहतर=अच्छा। 

सरासर= निश्चित रूप से, पूर्णतया, बिलकुल।

दुर्बल=कमज़ोर। 

प्रलय =सर्वनाश का समय। 

कुटिल=दुष्टतापूर्ण, उलझी हुई। 

फैसला=निर्णय। 

चुनौती=चेतावनी। 

हस्तक्षेप=दूसरों की बात में रोक लगाना, बीच में बोलना।

बर्दाश्त =सहन। 

तत्पर =तैयार , उधत। 

अंजाम=नतीजा,परिणाम। 

मुकाबला =सामना। 

अनुमान =अंदाज। 

गद्दार=देशद्रोही। 

अनुभव विस्तार

वस्तुनिष्ठ प्रश्न


प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए–
1. सेना।          – (क) माता
2. तोप            – (ख) जल
3. भारत         – (ग) नायक
4. सरोवर       – (घ) बारूद
उत्तर
–1.(ग), 2.(घ), 3.(क), 4.(ख)


(ख) दिए गए शब्दो में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
1. शत्रु.......दिखाकर भाग गया।(पीठ/पेट)
2. ऐसी..........हमने बहुत सुनी है। (गीदड़ भभकियां/सिंह की दहाड़े)
3. अंग्रेजों को चुनौती देना ........हाथ डालना है। (सांप के मुंह की बांबी में / चूहे के बिल में)
4. लालच में आदमी कितना अंधा और नीच बन जाता है, तुम इसके ........उदाहरण हो। (जीते–जागते/ मृतप्राय:)
उत्तर
–1. पीठ, 2.गीदड़ भभकियां, 3.सांप को बांबी में, 4. जीते– जागते।


अति लघुत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक एक वाक्य में दीजिए–
(क) ‘कंपनी सरकार की भी तो जय कहिए।’ यह किसने किससे कहा?
उत्तर
–यह रानी चेन्नमा ने मल्लप्पा से कहा।


(ख) लालच आने पर आदमी में क्या परिवर्तन हो जाता है?
उत्तर
–लालच आदमी को अंधा बना देता हैं।


(ग) समय आने पर नारी क्या कर सकती है?
उत्तर
–समय आने पर नारी प्रलय ला सकती है।

(घ) नारी को शक्ति के बारे में रानी चेन्नमा ने मल्लप्पा से क्या कहा?
उत्तर
–चेन्नमा ने मल्लप्पा से कहा कि समय आने परनारी प्रलय भी ला सकती हैं।


(ड) दास बनकर जीवन बिताने से किस प्रकार का जीवन जीना अच्छा है?
उत्तर
–दास बनकर जीवन बिताने से लड़कर मर जाना कहीं अच्छा है।


लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पांच वाक्यों में दीजिए–
(क) चेन्नमा ने सरकार के फरमान का उत्तर किन शकब्दो में दिया ?
उत्तर
–चेन्नमा ने सरकार के भेजे हुए फरमान के टुकड़े –टुकड़े कर दिया और कहा कि अंग्रेज यदि समझते है की एक असहाय नारी को डरा धमकाकर उसका राज्य छीन लेंगे, तो यह उनकी भूल है। नारी को दुर्बल समझने वाले नही जानते कि समय आने पर वो प्रलय भी ला सकती है।


(ख) यदि मल्लप्पा जैसे भेड़िए शत्रु से मिल जाए तो क्या होगा?
उत्तर
–यदि मल्लप्पा जैसे भेड़िए शत्रु से मिल जाए तो बड़े से बड़ा शक्तिशाली साम्राज्य भी मिट्टी में मिल जायेगा। अभेद्ध दुर्ग भी ढह जायेंगे तथा वीर एवं बहादुर योद्धा भी परास्त हो जाएंगे।

(ग) ‘ अंग्रेजो को चुनौती देना सांप को बांबी में हाथ डालना है।’ का आशय स्पष्ट करे।
उत्तर
– अंग्रेज अत्यंत शक्तिशाली थे और उनकी क्षमता अपार थी । उन्हें हरा पाना कित्तूर जैसे छोटे राज्य के लिए संभव नहीं था। उन्हें युद्ध के लिए आमंत्रित करना अपने अस्तित्व के लिए खतरा मोल लेने था।


(घ) मल्लप्पा का अंत किस प्रकार हुआ?
उत्तर
– रानी चेन्नमा के गिरफ्तार होने के बाद मल्लप्पा उनके सामने यह आशा व्यक्त करता ही कि संभवतः अंग्रेज सरकार उसे ही कित्तूर की गद्दी सौप देगी । यह सुनकर रानी क्रोधित हो जाती है और फुर्ती से कतार निकल कर उसके सीने में भोंक देती है। इस तरह मल्लप्पा का अंत होता है ।


(ड) लड़ाई की तैयारी केr बारे में रायण्णा ने चेन्नमा को क्या बताया ?
उत्तर
- रामण्णा ने चेन्नमा को बताया कि लड़ाई के लिए वे अच्छी तरह तैयार हैं । राज्य के गोदामों में इतना अन्न भर है। कि वर्षो तक समाप्त नहीं होगा। बारूद इतना है कि तो पे पिघल जाएँगी पर बारूद समाप्त नही होगा।


Hindi (Sugam Bharti) Related Links


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !