पाठ 16
रामेश्वरम
- महेंद्र कुमार मानव
प्रश्न अभ्यास
शब्दार्थ
वियोग = विरह
व्यथा = दुःख
उत्सर्ग = त्याग, बलिदान
चतुष्कोण = चार कोण
विशालकाय = बहुत बड़ा आकार
माडेल = नमूना
श्री वृद्धि = शोभा बढ़ना
चरण पादुका = खड़ाऊँ
दृष्टिगोचर = दिखाई देना
कुपित = क्रोधित,अप्रसन्न
विगत = बीता हुआ
अस्तित्व = सत्ता, हस्ती
आनंदाश्रु = आनन्द के आँसू
आयाम = फैलाव,लंबाई
कूप = कुआँ
सिमिटरी = एकरूपता
विराजमान = विद्धमान, बैठा हुआ
उन्मुक्त = पूर्ण रूप से स्वतंत्र
क्षमायाचना = क्षमा माँगना
अनुताप = पश्चाताप
सव्रयति = राजा का नाम
पर्त्तरामनम = स्थान का नाम
1(क) सही जोड़ी बनाइए
1. समुद्र राज (क)विश्वनाथ नायर
2. चरण पादुका (ख) शिव
3. कैलाशवासी (ग) रामचंद्र जी
4. मदुरा के राजा (घ) वरुण
उत्तर = 1 (घ) 2 (ग) 3 (ख) 4 (क)
(ख) दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. सबको अपने जीवन से---------होता है। (मोह/विद्रोह)
2. पामवन ,रामेश्वरम और धनुष्यकोटी एक -------- के तीन बिंदु है। (चतुष्यकोण/त्रिकोण)
3. श्रीलंका के राजा---------में रामेश्वरम में मंदिर बनवाया। (वरदराज शेखर/पराक्रम बाहु)
4. रामेश्वरम में मंदिर के अंदर --------तीर्थ है।(24/11)
उत्तर = (1)मोह (2)त्रिकोण (3)ब्राडराज शेखर (4)24
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक एक वाक्य में दीजिए।
1. रामेश्वरम क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर= रामेश्वरम चार धामों में से एक है इसलिए प्रसिद्ध है।
2. कैलाश जाकर शिव जी को लाने का दायित्व किस को सौंपा गया था?
उत्तर= कैलाश जाकर शिव जी को लाने का दायित्व हनुमान को सौंपा गया था।
3. गंधमादन पर्वत किसे कहते हैं?
उत्तर = जिस चट्टान से हनुमान जी को लंका की भूमि नजर आई थी उसे गंधमादन पर्वत कहते हैं।
4 श्री राम के कुपित होने पर समुद्र राज ने क्या किया?
उत्तर= श्री राम के कुपित होने पर समुद्र राज ने क्षमा याचना की।
5. किसका नाम विश्वनाथ पड़ा?
उत्तर= रामेश्वरम के उत्तर में हनुमान जी द्वारा लाया गया शिवलिंग स्थापित है जिसका नाम विश्वनाथ है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पांच वाक्य में दीजिए
1. पामबन के पुल की क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर = पमवन का पुल लोहे का बना हुआ है और समुद्र पर बाँधा गया है। यह रेल पुल स्थिर नहीं है। जब जहाजों को निकलना होता है तब यह पुल उठा दिया जाता है जिससे स्टिंमर एक ओर से दूसरी ओर चली जाए।
2. उत्सर्ग में तो आनंद है इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए
उत्तर = इस कथन का आशय यह है कि त्याग में एक संतुष्टि का भाव छिपा होता है । अपना अस्तित्व समाप्त कर किसी और के अस्तित्व में समाहित हो जाना एक आत्मिक खुशी प्रदान करता है और बलिदान को महत्ता प्रदान करता है।
3. रामेश्वरम का दर्शन करना लाभदायक क्यों माना गया है?
उत्तर = रामेश्वरम चार धामों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि रामेश्वरम का दर्शन किए बिना एक भारतीय अपने जीवन की सिद्धि का लाभ नहीं ले पाता। इसलिए रामेश्वरम का दर्शन करना लाभदायक माना जाता है।
4. देवनगर से रामेश्वरम नाम पडने की अन्तर्कथा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर = रावण वध के बाद ब्रह्मा हत्या दोष के निवारण के लिए श्रीराम ने देव नगर में शिवलिंग की स्थापना की और वहां पूजा की। रामद्वारा ईश्वर की पूजा किए जाने के कारण इस स्थान का नाम रामेश्वरम पड़ा।
5. धनुष्य कोटि का क्या महत्व है ?
उत्तर = धनुष्य कोठी में पर्त्ररामनम नामक स्थान पर राम ने समुद्र राज वरुण से सागर पार करने हेतु मार्ग मांगा था। वरुण द्वारा अनुमति मिलने पर कुपित होकर राम ने धनुष पर बाण सजा लिया था । तब वरुण ने प्रकट होकर क्षमा याचना की और मार्ग दिया।
प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
निर्माण, उदार, वातावरण, असीम, विराजमान, कलाकौशल
उत्तर= निर्माण= मंदिर का निर्माण पूरा हो गया।
उदार = हमें उदार होना चाहिए।
वातावरण = गांव का वातावरण शुद्ध है।
असीम = मेरे मन मैं ईश्वर के प्रति असीम श्रद्धा है।
विराजमान = बादशाह सिंहासन पर विराजमान हैं ।
कलाकौशल = कारीगर का कला कौशल देखकर सब दंग रह गए।
Hindi (Sugam Bharti) Related Links
Chapter 16. रामेश्वरम
Chapter 16. रामेश्वरम