पाठ 13
लोक संस्कृति और नर्मदा
- अमृत लाल बेगड़
प्रश्न अभ्यास
शब्दार्थ
जुगलबंदी= तालमेल
कोख = गोद
ज्येष्ठ = बड़ी
श्रेष्ठ = उत्तम
आदिम = प्राचीन
गिरी = पर्वत
आर्यावर्त = भारत वर्ष
आरण्यक = वनों से संबंधित
आसक्त होना = प्रेम हो जाना, मोहित हो जाना
महात्म्य = प्रसिद्ध, महानता
सान्निध्य = निकटता, समीपता
अन्तर्मुख = भीतर की ओर
सृजन = निर्माण, रचना
नागर संस्कृति = शहरी संस्कृति
आडम्बर = दिखावा
अनुष्ठान = आयोजन, धार्मिक कार्य
काव्यात्मक = भावना प्रधान
जलाशय = तालाब
बंजर जमीन = जिस जमीन पर खेती नहीं होती है
प्राकृतिक परिवेश = प्राकृति जो हमारे चारों ओर है, प्रकृति का घेरा
1. (क) सही जोड़ी बनाइए।
१ श्रेष्ठ गंगा है (क) देश के सर्वोत्तम घाटों में से है
२ प्राकृतिक परिवेश की रक्षा (ख) वह प्रकृति की रक्षा करें
३ होशंगाबाद और महेश्वर के घाट (ग) लेकिन जेष्ठ नर्मदा है
४ संस्कृति को चाहिए (घ) हमारे युग की सबसे बड़ी मांग है
उत्तर = १ (ग) २ (घ) ३ (क) ४ (ख)
(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
१. भारतीय संस्कृति मूलत:------------- संस्कृति है। (आरण्यक /नागर)
२. नर्मदा---------- की ओर बहती है। (पूर्व /पश्चिम)
३. प्रकृति को वश में करने में मनुष्य ने अभूतपूर्व---------- पा ली है। (सफलता /विफलता)
४. नर्मदा तट की जनजातियां----------- जरूर हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे संस्कृति संपन्न नहीं है (अशिक्षित/ शिक्षित)
उत्तर =१ आरण्यक
२ पश्चिम
३ सफलता
४ अशिक्षित
अति लघु उत्तरीय प्रश्न।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए।
(क) संसार की सभी प्रमुख संस्कृतियों का जन्म कहाँ हुुआ?
उत्तर= संसार की प्रमुख संस्कृतियों का जन्म नदियों की कोख में हुआ ।
(ख) प्राचीन समय में आर्यवर्त की सीमा रेखा क्या थी?
उत्तर= प्राचीन समय में आर्यवर्त की सीमा रेखा नर्मदा नदी थी।
(ग) गोंड ,भील ,बैगा स्त्रियों को किस चीज से लगाव होता है?
उत्तर= गोंड, भील, और बैगा स्त्रियों को गूदनो से बड़ा लगाव था।
(घ) ग्रामीण जनता के एक सूत्र में बंधने का क्या कारण है?
उत्तर= ग्रामीण जनता के एक सूत्र में बंधने का कारण वहाँ पर लगने वाले मेले हैं।
(ङ) प्रकृति अपनी स्थिरता क्यों खो रही है?
उत्तर = संस्कृति के संपर्क में आने पर प्रकृति अपनी स्थिरता खो रही है।
लघु उत्तरीय प्रश्न।
प्रश्न 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पांच वाक्यों में दीजिए
(क) भारतीय संस्कृति को आरण्यक संस्कृति क्यों कहा गया है?
उत्तर = नर्मदा तट पर मोहनजोदड़ो हड़प्पा जैसी नगर संस्कृति नही
रही, लेकिन एक आरण्यक संस्कृति अवश्य रही भारतीय संस्कृति मूलतः आरण्यक संस्कृति जमदग्नि आदि अनेक ऋषियों के आश्रम रहे।
(ख) नर्मदा चिर कुमारी है इस कथन को स्पष्ट करें-
उत्तर= कहते हैं नर्मदा और सोन का विवाह होने वाला था पर सोन नर्मदा की दासी जूहीला पर ही आसक्त हो बैठा। नर्मदा इस बात से नाराज हो गई और कभी विवाह न करने के संकल्प के साथ पश्चिम की ओर चल दी ।लज्जित सोन पूर्व की ओर गया। इसीलिए नर्मदा चिरकुमारी कहलाई।
(ग) लोक गीतों की रचना किस प्रकार हुई?
उत्तर= लोकगीतों की रचना किसी एक आदमी ने नहीं बल्कि सैकड़ों पीढ़ियों के प्रयासों से हुई। गायक ने अपने गीत की रचना नहीं की ,उसने जो चुना, उसे औरों को दिया, लेकिन एक गायक से दूसरे गायक तक आते-आते गीत बदलते चले गए ।
(घ) नर्मदा तट के सौंदर्य का वर्णन करें।
उत्तर = समूचा नर्मदा तट मंदिरों और देवालयों से भरा है। प्रत्येक तीर्थ किसी पौराणिक आख्यान से जुड़ा है। इन देवालयों और घाटों में सुबह शाम आरती का स्वर या शंख की ध्वनि गूँजती है। कहीं कथा वार्ता या भजन कीर्तन का स्वर लहराता है, तो कहीं कोई भक्त त्वदीय पाद पन्डकजं नमामि देवनिर्मदे का स्त्रोत पाठ करता है। नर्मदा तट पर मेले भी खूब लगते हैं।
(ङ) संस्कृति के विकास में नदियों का महत्व लिखिए।
उत्तर= संस्कृति की कहानी मनुष्य और नदी की जुगलबंदी की कहानी है। संसार की सभी प्रमुख संस्कृतियों का जन्म नदियों की कोख से हुआ । भारतीय संस्कृति गंगा की देन है। जब हिमालय नहीं था, विंध्य और सतपुड़ा तब भी थे। विंध्य तो शायद भारत भूमि का सबसे पुराना प्रदेश है। नर्मदा आदिम संस्कृतियों का भंडार है गिरी, जन और वन जातियों की प्राचीन लीला भूमि है।
Hindi (Sugam Bharti) Related Links
Chapter 13. लोक संस्कृति और नर्मदा
Chapter 13. लोक संस्कृति और नर्मदा