Jago Upbhokta Jago | MP Board Class 6 Hindi | Chapter 12

       

पाठ 12 

जागो उपभोक्ता जागो





प्रश्न अभ्यास

संकलित

शब्दार्थ
समकक्ष = समान या बराबर
प्रकरण = मामला
क्षतिपूर्ति= नुकसान की भरपाई, नुकसान के बदले मिलने वाली राशि
प्रमाणित = प्रमाण द्वारा सिद्ध
न्यायाधीश = न्यायकर्ता, फैसला करने वाला

प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए -
1. रेल टिकट   (क) शुद्धता का प्रमाण
2. टेलीफो      (ख) उपभोक्ता
3. एगमार्क      (ग) बिल
4. क्षतिपूर्ति      (घ) रिजर्वेशन (आरक्षण)
उत्तर = 1. (घ) 2. (ग) 3. (क) 4. (ख)

(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
1. वस्तु का उपभोग करने वालों को ------- कहते हैं (विक्रेता/उपभोक्ता)
2. राज्य उपभोक्ता आयोग में---------- के मामले सुने जाएँगे(बीस लाख रुपये तक / बीस लाख रुपये से अधिक)
3. आई. एस. आई. मार्क लगी वस्तु सरकार द्वारा परम प्रमाणित--------- (होती है / नहीं होती है)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) उपभोक्ता फोरम में अपनी लिखित शिकायत के साथ क्या संलग्न करना जरूरी है
उत्तर= उपभोक्ता फोरम मैं अपनी लिखित शिकायत के साथ जिन चीजों को संलग्न करने की आवश्यकता है वह हैं वस्तु का बिल ,
वस्तु की खराबी आदि के साथ उपभोक्ता के हस्ताक्षर।

(ख) गारंटी किसे कहते हैं?
उत्तर= गारंटी का अर्थ है की कोई वस्तु एक खास समय तक खराब नहीं होगा और यदि खराब हो गया तो उसे दुकानदार बदल देगा।

(ग) राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में कौन-सी शिकायत सुनी जाती है?
उत्तर = राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में एक करोड़ से ऊपर के मामलों की सुनवाई होती है।

(घ) एगमार्क अंकित वस्तु का अर्थ क्या है?
उत्तर= एगमार्क अंकित वस्तु का अर्थ है कि वह वस्तु सरकार द्वारा प्रमाणित है। उसमें धोखे या ठगी की कोई गुंजाइश नहीं है।

(ङ) उपभोक्ता वस्तुओं की संख्या बढ़ रही है , क्यों?
उत्तर= हमारी जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि उपभोक्ता वस्तुओं की संख्या बढ़ रही है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3 निम्न प्रश्नों के उत्तर तीन से पांच वाक्यों में दें
(क) जागो उपभोक्ता जागो का आशय समझाइए?
उत्तर= जागो उपभोक्ता जागो का अर्थ है कि उपभोक्ता सामान खरीदते समय सचेत रहें। वह समझदारी से काम लें ।

(ख) सेवा के अंतर्गत आने वाले 4 क्षेत्रों के नाम बताइए
उत्तर= 1 बिजली विभाग से बिजली 2 जल प्रदाय विभाग से जल 3 दूरसंचार से टेलीफोन 4 मोबाइल की सुविधाएं।

(ग) जिला उपभोक्ता फोरम के प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर= जिला उपभोक्ता फोरम आपके आवेदन पत्र के अनुसार दोनों पक्षों की बात सुनेगा। इसमें सामान को बदला भी जा सकता है। और आपको क्षतिपूर्ति की राशि मैं ब्याज के बिल मिल सकती हैं।

(घ) तीन स्तरीय उपभोक्ता फोरम के नाम बताइए
उत्तर= 1. जिला उपभोक्ता 2. राज्य उपभोक्ता 3. राष्ट्रीय उपभोक्ता

(ङ) आई.एस.आई. अथवा एगमार्क अंकित वस्तुएं ही क्यों खरीदी जानी चाहिए ?
उत्तर = आई. एस. आई. अथवा एगमार्क अंकित वस्तुए इसलिए खरीदी जानी चाहिए क्योंकि यह वस्तु में सरकार द्वारा प्रमाणित होती हैं और इनमें धोखे या ठगी की गुंजाइश नहीं रहती है।



Hindi (Sugam Bharti) Related Links



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !