MP Board | Hindi Sugam Bharti Class 6 Chapter 18 Shankaracharya Madhyapradesh Mein

    
 

पाठ 18

 शंकराचार्य मध्यप्रदेश में 

- संकलित






प्रश्न अभ्यास

शब्दार्थ
 

संदीपनी आश्रम = उज्जैन में स्थित प्राचीन गुरुकुल
विलक्षण प्रतिभा = अद्वितीय बौद्धिक योग्यता
प्रखर = तीव्र
पाटी संस्कार = विद्यारंभ संस्कार
प्रवीणता = योग्यता ,दक्षता ,महारत, पारंगत
मेकलसूता = मैकल पर्वत श्रेणी की पुत्री नर्मदा
भावनात्मक एकता = विचारऔर भावों के स्तर पर संगठित रहना विस्मित = आश्चर्यचकित
सानिध्य = निकटता ,समीप
जिज्ञासा =जानने की इच्छा
प्रस्थानत्रय = वेद ,उपनिषद ,गीता और ब्रह्म सूत्र( तीन ग्रंथ मिलकर) समर सता = मिलजुलकर ,समानता के साथ रहने का भाव विलासिता = भौतिक सुख
पुनरुत्थान = फिर से उन्नति करना
शास्त्रार्थ = शास्त्रों के ज्ञान के आधार पर वाद विवाद
खिन्नता = नाराजी ,उदासी ,
महिष्मति = महेश्वर का प्राचीन नाम
सुक सारिकाए = तोता मैना
निर्णायीका = निर्णय देने वाली
हस्तक्षेप = बीच में रोकना ,बोलना
अर्धांगिनी = पत्नी
शिरोधार्य = स्वीकार करना
पोखर = छोटे-छोटे जलाशय
श्रद्धावनत=आदर प्रकट करना, पूज्य भाव
छदम= नकली


1. (क) सही जोड़ी बनाइए।
1. उज्जयिनी     (क) कुमारिल भट्ट
2. काशी           (ख) नर्मदा का उद्गम
3. अमरकंटक    (ग) शंकराचार्य का जन्म स्थल
4. कालड़ी         (घ) कापालीको का केंद्र
उत्तर 1. (घ) 2. (क) 3.(ख़) 4. (ग)


(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
1. शंकराचार्य की शिक्षा दीक्षा--------में हुई थी( महिष्मति /ओमकारेश्वर)
2. गुरु की खोज में वह---------चल पड़े(उत्तर से दक्षिण की ओर/दक्षिण से उतर की ओर)
3. उन्होंने शंकर को---------से शास्त्रार्थ करने की सलाह दी (मण्डन मिश्र/कापालिक)
4. मध्य प्रदेश को यह गौरव प्राप्त है कि उसके पुत्र को------- भारतीय एकता का विस्तार करने का अवसर प्राप्त हुआ ( दक्षिण में/ उत्तर में)
उत्तर= 1. ओंकारेश्वर 2. दक्षिण से उत्तर की ओर 3. मंडन मिश्र 4. दक्षिण में


प्रश्न 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए।
1. सांदीपनि आश्रम क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर= सांदीपनि आश्रम में ही राष्ट्र सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी इसलिए प्रसिद्ध है।


2. नर्मदा का उद्गम स्थल कहां है?
उत्तर= अमरकंटक नर्मदा का उद्गम स्थल है।


3. कुमारिल भट्ट की प्रसिद्धि का क्या कारण था?
उत्तर= कुमारिल भट्ट मीमांसा दर्शन के प्रकांड विद्वान थे।


4. शंकराचार्य का मंडन मिश्र से शास्त्रार्थ कहां हुआ था?
उत्तर = शंकराचार्य का मंडल मित्र से शास्त्रार्थ महिष्मति में हुआ था।


5. कपालीको का मुख्य केंद्र कहां था?
उत्तर = कपालीको का मुख्य केंद्र उज्जैनी में था।


प्रश्न 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पांच वाक्य में दीजिए।
1. शंकराचार्य ने किन चार पीठों की स्थापना की?
उत्तर = शंकराचार्य एक महान संगठन कर्ता थे। उन्होंने उत्तर में बद्रीनाथ धाम, दक्षिण में रामेश्वरम पूर्व में जगन्नाथ पुरी और पश्चिम में द्वारिका पीठ की स्थापना की। इस तरह उन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधा।


2. शंकर बाल्यकाल से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे इस संबंध में शंकर की तीन विशेषताएं लिखिए।
उत्तर = शंकर 1 वर्ष की उम्र में ही बोलने लगे थे। तीव्र स्मरण शक्ति के कारण 3 वर्ष की उम्र में भी शुरू ही बात को अक्षर अक्षर दोहरा देते थे। 5 वर्ष की आयु में भी गुरुकुल गए और 7 वर्ष में ही उन्होंने शास्त्रों में प्रवीणता प्राप्त कर ली।


3. नर्मदा अष्टक की रचना शंकराचार्य ने कब की? उस घटना का उल्लेख करें।
उत्तर = ओमकारेश्वर वाट के दौरान नर्मदा में भीषण बाढ़ आई। अनेक गांव बह गए। लोगों के कष्टों को देखकर शंकराचार्य ने नर्मदा अष्टक की रचना की और अपनी योगिक शक्ति से नर्मदा के जल को कमंडल में भर लिया।


4. गुरु गोविंदपाद ने प्रसन्न होकर शंकर को क्या आदेश दिया?
उत्तर= गुरु गोविंद पाठक ने प्रसन्न होकर शंकर को भारत भ्रमण करने और लोग को सही दिशा देने का आदेश दिया। उन्होंने शंकर को वैदिक धर्म के पुनरुत्थान के लिए प्रयत्न करने की आज्ञा दी शास्त्रों में पारंगत शंकर से उन्होंने काशी जाकर शास्त्रार्थ करने के लिए कहा।


5. शंकर ने माता से सन्यास की आज्ञा किस प्रकार प्राप्त की?
उत्तर = एक दिन शंकर माता के साथ नदी पर स्नान करने के लिए गए। वहां एक मगरमच्छ ने उनके पैर पकड़ लिए। माता आरंभा यह देखकर विचलित हो गई संस्कार व अकस्मात ही शंकर ने उनसे सन्यास की अनुमति मांगी उन्होंने यह कहा कि शायद इसी से उनका जीवन बच जाए पुत्र की रक्षा के लिए माता ने अनचाहे ही अनुमति दे दी।


Hindi (Sugam Bharti) Related Links


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !