Spashtvadi | MP Board Class 6 Hindi | Chapter 15

          

पाठ 15

स्पष्टवादी  

बरसाने लाल चतुर्वेदी





प्रश्न अभ्यास

शब्दार्थ

    स्पष्टवादी= सच बोलने वाला
    गोष्ठी= बैठक ,एक से विचार रखने वाले लोगों का सम्मेलन
    जयंती= जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम
    खब्त = सनक
    महफ़िल= आयोजन, सभा
    धाराप्रवाह = बिना रुके, निरंतर

1. (क) सही जोड़ी बनाइए।
1. दिन         (क) अभिनेता
2. संगीत      (ख) प्रार्थी
3. क्षमा        (ग) वादन
4. रंगमं        (घ) रात
उत्तर =1. घ, 2. ग, 3. ख , 4. क।


(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर लिखिए।
1. मिस्टर रौनक लाल हमेशा --------- की चेष्टा करते हैं। (भाषण देने/ चुप रहने)
2. अंदर से वह संवाद -------बोल रहे थे। (अटक कर/ धारा प्रवाह)
3. किसी तरह वह नाटक-----हुआ। (आरंभ/समाप्त)
4. लालाजी गाना------बोले। (गा कर/ लिख कर)


अति लघु उत्तरीय प्रश्न।

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए
1. खरा आदमी कैसी बातें नहीं करता?
उत्तर= हर आदमी चिकनी चुपड़ी बात नहीं करता।


2. साहित्यकार की जयंती पर कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए गए थे?
उत्तर= साहित्यकार की जयंती पर कविता पाठ संगीत वादन तथा दो नृत्य आयोजित किए गए थे।


3. लालाजी चतुर्वेदी जी की कौन सी बात पर बिगड़ गए?
उत्तर= चतुर्वेदी जी ने लालाजी के गाने को पसंद नहीं किया और कहा कि आप अपना समय व्यापार बढ़ाने में लगाएं तो बेहतर होगा। इसी बात पर लाला जी बिगड़ गए।

4. लोग सेठ जी की आवाज की तुलना किस से करते थे?
उत्तर= लोग सेठ जी की आवाज की तुलना लता मंगेशकर औऱ मोहम्मद रफी से करते थे।


5. किशोरी लाल कौन थे उन्हें क्या खब्त सवार थी?
उत्तर= किशोरी लाल लेखक के बॉस थे उन्हें यह खब्त सवार थी कि वे बहुत बड़े संगीतज्ञ हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में दीजिए
1. लेखक को सबसे सरल क्या बनना लगा और क्यों?
उत्तर= लेखक को सबसे सरल स्पष्टवादी बनना लगा। उन्हें लगा कि सच्चाई की राह सीधी होती है। झूठ बोलने और चिकनी चुपड़ी बातें करने में अधिक खतरा है। इसलिए उन्होंने स्पष्टवादिता को अपनाया।

2. रौनक लाल जी को क्या मर्ज था और उसका क्या परिणाम निकला?
उत्तर= रौनक लाल जी को भाषण देने का मर्ज था। वे जब भाषण देते थे तो समय, प्रसंग और श्रोता की रुचि का ख्याल नही रखते थे। परिणाम यह हुआ कि एक दिन उन्होंने अपने भाषण से एक उत्सव का सत्यानाश कर दिया और फिर इसी बात पर लेखक से उनकी झड़प हो गई।

3. संयोजक विद्यार्थी ने रौनक लाल के सामने क्या प्रस्ताव रखा?
उत्तर = संयोजक विद्यार्थी को रौनक लाल के भाषण देने के मर्ज का पता नहीं था। अज्ञानतावश उसने रौनक लाल से साहित्यकार के जीवन के बारे में पाँच मिनट बोलने का प्रस्ताव रखा। नतीजा यह हुआ कि उनके भाषण ने पूरे उत्सव को मटिया मेट करके रख दिया।

4 . लेखक घर में स्पष्टवादी क्यों नहीं बन सका?
उत्तर= लेखक घर में स्पष्टवादी नहीं बन सका क्योंकि इस आदत के कारण पत्नी से कई बार उनकी झड़प होने से बची। उनका जीवन दूभर हो गया। अतः उन्होंने स्पष्टवादिता को त्यागने का फैसला कर लिया।

5.  लेखक कटुवादी होने से क्यों बचना चाहता था?
उत्तर= लेखक कटुवादी होने से इसलिए बचना चाहता था ताकि वह सबका प्रिय बना रह सके। उसकी जिंदगी चैन से गुजरे तथा उसके मित्र और सगे संबंधी उससे खुश रह सके।

प्रश्न 4 निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
नौ दो ग्यारह होना, दिन-रात एक करना,  पार उतारना, राग अलापना,  गांठ बांधना ।

उत्तर = पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया ।
कक्षा में प्रथम आने के लिए मैंने दिन-रात एक कर दिया।
केवट ने अपनी नैया से श्रीराम को पार उतार दिया।
वह किसी की नहीं सुनता, अपना राग अलापता रहता है।
मोहन ने राजू की बात गांठ बाँध ली है।



Hindi (Sugam Bharti) Related Links

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !