MP Board | Hindi Sugam Bharti Class 6 Chapter 17 Teerth Yatra

    


पाठ 17

तीर्थ यात्रा

- सुदर्शन




प्रश्न अभ्यास

शब्दार्थ
    
वैद्य = जड़ी बूटियों के द्वारा इलाज करने वाला, आयुर्वेद पद्धति से इलाज करने वाला
रोगी = बीमार
पाषाण = पत्थर
परिश्रम =मेहनत
व्याकुल = चिंतित
मनोरथ = मन की इच्छा
कल्पित = कल्पना में
कोप = क्रोध
कृतज्ञता= उपकार मानना
आभा = चमक
तार = टेलीग्राम (एक प्रकार का संदेश भेजने वाला पत्र)
ग्रहण = स्वीकार ,अपनाना, लेना 
प्रभात = सबेरा

1 (क) सही जोड़ी बनाइए
1. समाचार               (क) चहकना
2. मुख                    (ख) तीर्थ स्थल
3. बुलबुल                 (ग) मंडल
4. हरिद्वार                 (घ) पत्र
उत्तर = 1. (घ) 2. (ग) 3. (क) 4. (ख)

(ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. लाजवंती का ------- हृदय कांप गया। (नारी/कोमल)
2. वैध जी बैठे एक पुराना --------समाचार पत्र पढ़ रहे थे। (मासिक/सप्ताहिक)
3. मंदिरों को देखकर हृदय-------- की तरह खिल जाएगा। (कमल/कली)
4. जो सुख त्याग में हैवह -------मैं कहां?(ग्रहण/वरण)
उत्तर = 1.नारी 2. साप्ताहिक 3. कमल  4. ग्रहण

प्रश्न 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए
1. मियादी बुखार किसे कहते हैं?
उत्तर= जो बुखार अपनी मियाद पूरी करके उतरता है उसे मियादी बुखार कहते हैं ।

2. लुकमान शब्द का प्रयोग लेखक ने किसके लिए किया है?
उत्तर = लुकमान शब्द का प्रयोग लेखक ने वैध दुर्गा प्रसाद के लिए किया है।

3. लाजवंती तीर्थ यात्रा के लिए कहां-कहां जा रही थी?
उत्तर= लाजवंती तीर्थ यात्रा के लिए हरिद्वार मथुरा और वृंदावन जा रही थी।

4. लाजवंती क्यों अधीर हो रही थी?
उत्तर= लाजवंती तीर्थ यात्रा के लिए अधीर हो रही थी।

5. रामलाल ने अपनी दौलत किसे कहा है?
उत्तर= रामलाल ने अपने पुत्र हेमराज को अपनी दौलत कहा है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पांच वाक्य में दें :
1. लाजवंती के पैरों के नीचे से धरती के सकती थी क्यों लगी?
उत्तर= लाजवंती हेमराज के सिर के दर्द की बात सुनकर घबरा गई थी। उसे याद आया कि इसी मौसम में उसका पहला पुत्र मदन भी ऐसे ही बीमार होकर चल बसा था। यही कारण था कि उसे पैरों के नीचे से धरती की शक्ति सी लगी।

2. लाजवंती मंदिर क्यों गई?
उत्तर= लाजवंती का बेटा हेमराज बहुत बीमार था। उसके ठीक होने की आशा ना थी। लाजवंती उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर देवी मां के मंदिर गई।

3. त्याग करने में ही सुख है इस पंक्ति का क्या आशय है?
उत्तर= इसका आशय यह है कि त्याग में किसी की सहायता करने या किसी को कुछ देने का आनंद छिपा होता है। यह खुशी किसी से कुछ लेने पर नहीं मिलती। वास्तव में त्याग मनुष्य को आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है।

4. लेखक ने रुपए को हाथ का मैल क्यों कहा है?
उत्तर= रुपया कभी एक जगह नहीं टिकता। वह इधर से आता है उधर चला जाता है। इसलिए लेखक ने रुपए को हाथ का मैल कहां है ।

5. लाजवंती तीर्थ यात्रा पर क्यों नहीं जा सकी?
उत्तर= तीर्थ यात्रा पर जाने से पूर्व लाजवंती को पता चला कि उसकी पड़ोसन हरो की 5 बेटी के ब्याह के लिए पैसे नहीं है। उसने तीर्थ यात्रा के लिए जमा पैसे हरो को दे दिए। यही कारण था कि वह तीर्थ यात्रा पर नहीं जा सकी।


Hindi (Sugam Bharti) Related Links

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !