MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 22 Bodh Kathayen

     पाठ 22

बोध कथाएँ




MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 22 Bodh Kathayen

Download Lesson




MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 21 Aao Deep Jalayen

Online Video





MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 21 Aao Deep Jalayen

Textual Exercise

प्रश्न अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1.(क) सही जोड़ी बनाइए —

1. प्रौढ़ महिला        — (क) डाकिया
2. गवाही               — (ख) उच्च विचार
3. रामदयाल          — (ग) पुलिस चौकी
4. सदा जीवन        — (घ) कर्तव्य पालन

उत्तर— 1.(घ), 2.(ग), 3.(क), 4.(ख)

(ख) दिए गए शब्दो में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

1. महिला ने एक युवक को ..........अवस्था में देखा। (अशांत/अचेत)
2. रामदयाल ने बड़े बेटे को..........बना दिया। (डॉक्टर/इंजीनियर)
3. बड़ा बेटा अब तक ......समझ चुका था। (सच्चाई/गहराई)
4. ‘सदा जीवन, उच्च विचार’ का भाव........में रखो। (ध्यान/ मकान)

उत्तर — 1.अचेत, 2.इंजीनियर, 3. सच्चाई, 4. ध्यान।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

2. निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर एक–एक वाक्य में दीजिए—

(क) दुर्घटना के बाद लोग क्यों डर रहे थे?

उत्तर— दुर्घटना के बाद लोग कोर्ट कचहरी के झंझट से डर रहे थे।

(ख) विद्यार्थी युवक के सिर पर पट्टी क्यों नहीं बांध सका?

उत्तर— विद्यार्थी का रूमाल छोटा पड़ गया, इसलिए वह युवक के सिर पर पट्टी नही बांध सका।

(ग) महिला के परिवार के आंखो में आंसू क्यों आ गए?

उत्तर— दुर्घटना का विवरण सुन कर महिला के परिवार की आंखो में आंसू आ गए।

(घ) रामदयाल ने अपने बच्चो से क्या वायदा किया?

उत्तर— रामदयाल ने अपने बच्चो से खूब पढ़ाने का वायदा किया।

(ड) पिता ने अपने बच्चे को क्या सीख दी?

उत्तर— पिता ने अपने बच्चे को सिखाया के ‘सादा जीवन उच्च विचार’ की भावना ध्यान में रखो और कमर कसकर रखो तो सफलता अवश्य मिलेगी।
लघु उत्तरीय प्रश्न

3. निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर तीन– से– पांच वाक्यो में दीजिए —

(क) महिला के घर तूफान क्यों आ गया?

उत्तर— महिला फटी सदी में घर पहुंची। उसके घरवाले इसकी वजह नही जानते थे। यही कारण था की सब घबरा गए और ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो।

(ख) प्रौढ़ महिला के बेटे ने सिर क्यों झुका लिया?

उत्तर— प्रौढ़ महिला के बेटे को जब पता चला कि उसकी मां ने एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी साड़ी फाड़ कर दे दी। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि कभी उसके बेटे की मदद के लिए भी कोई आगे आएगा। यह सुनकर बेटे ने सिर झुका लिया।

(ग) रामदयाल के सुखी परिवार को देख कर लोगो, को आश्चर्य क्यों हुआ ?

उत्तर—रामदयाल के सुखी परिवार को देखकर लोगो को आश्चर्य इसलिए हुआ क्योंकि इतनी सीमित आमदनी में भी उसने अपने बच्चो को डॉक्टर इंजीनियर बना लिया था। आजकल की मंहगाई में सीमित आय के व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं है। यही वजह थी कि सभी आश्चर्यचकित थे।

(घ) ‘सादा जीवन उच्च विचार’ से क्या आशय है?

उत्तर— सादा जीवन उच्च विचार का अर्थ है कि जीवनशैली सादगीपूर्ण हो परंतु विचारो में उच्चता बनी रहे। मौज-मस्ती के नाम पर फिजूल खर्ची से बचा जाए और जीवन का जो उच्चतम लक्ष्य है उसे पाने के लिए प्रयासरत रहा जाए।

(ड़) परिवार को खुशहाल बनाने के लिए रामदयाल ने क्या किया?

उत्तर— परिवार को खुशहाल बनाने के लिए रामदयाल ने सादगीपूर्ण जीवन अपनाया। फिजूलखर्ची करने से खुद को रोका। बच्चो को उच्च शिक्षा प्रदान कर और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण किया।

Hindi (Sugam Bharti) Related Links

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !