Rakshabandhan | Class 5 | Hindi Sugam Bharti | Chapter 8

  पाठ-8

रक्षाबन्धन



MP Board Class 5 Hindi Sugam Bharti Chapter 8 Rakshabandhan

Download Lesson




MP Board Class 5 Hindi Sugam Bharti Chapter 8 Rakshabandhan

Online Lecture





MP Board Class 5 Hindi Sugam Bharti Chapter 8 Rakshabandhan

Textual Exercise

          अनुभव विस्तार         

नए शब्द -
विचरण - घूमना - फिरना , 
कंगन - महिलाओ द्वारा हाथों में पहना जाने वाला एक आभूषण,
प्रीति-प्रेम, स्नेह 
शुभ-आच्छा ,श्रेष्ठ, 
साखी-गवाह, साक्षी 
प्रण -प्रतिज्ञा 
शशि - चन्द्रमा 
बेला-समय 
आन-बान - सम्मान, इज्जत


1. कविता से खोजकर लिखिए -
(क) सही जोड़ियाँ बनाइए_
आन-बान पर - शुभ तिलक लगा दूँ।
मस्तक पर - आँच न आने दूँगा।
दिन बीतें - आनंद भरी
रातें बीतें - सुख चैन भरे
उत्तर— (1)–(ख), (2)– (क), (3)– (घ), (4)– (ग)।

(ख) रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए -
1. जीवन भर अपनी बहना की रक्षा का............ लेता हूँ।
2. धागों का.......... पहना दूँ।
3. तब तक........... करे तुम्हारी
उत्तर — (1) प्रण, (2) कंगन, (3) रक्षा।

2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर एक वाक्य में दीजिए -
1. मस्तक पर तिलक लगाने की बात किसने किससे कही ?
उत्तर- बहन ने भाई से कही।

2. बहनें भाइयों को राखी किस अवसर पर बाँधती हैं ?
उत्तर- बहनों भाइयों को रक्षाबन्धन के अवसर पर राखी बाँधती हैं ।

3. ‘धागो का कंगन पहना दूँ !’ से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर - इसका अर्थ है - भाई की कलाई पर राखी बाँधना।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न–
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यो में दिजिए–
1. रक्षाबन्धन का त्योहार क्यों मनाते हैं ?
उत्तर – भाई - बहन के बीच प्रेम सम्बन्ध को सुदृढ़ करने के लिए रक्षाबन्धन का त्‍योहार मनाया जाता हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लम्बी आयु की कामना करती हैं।

2. राखी के अवसर पर बहन क्या कामना करती है ?
उत्तर – राखी के अवसर पर बहने भाइयों की लम्बी आयु की कामना करती हैं। भाई के दिन सुख-चैन से बीतें इसकी कामना भी बहनें करती हैं।

3. भाई बहन की रक्षा के लिए क्या वचन देता है?
उत्तर – भाई बहन की आजीवन रक्षा का प्रण लेता हैं। वह बहन को वचन देता है कि वह उसकी आन-बान और शान पर आँच नहीं आने देगा।

भाषा की बात–
प्रश्न 1. योजक चिह्न वाले पाँच शब्द लिखिए।
उत्तर–(1) दूर-दूर, (2) पास-पास, (3) आर - पार, (4) ऊँच_नीच, (5) काम–धाम ।

प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दो के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए–

उत्तर- 
दिए गए शब्द – पर्यायवायी शब्द
मस्तक – ललाट, माथा
फूल – प्रसून, कुसुम
कामना – इच्छा, चाहत
सूर्य – रवि,सूरज
चंद्रमा – शशि, चाँद
गंगा – भागीरथी, सुरसरिता


MP Board Class 5 Hindi Sugam Bharti PDF Books, Videos and Question Answers


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !